Triangle in Hindi
सर्वांगसम – वे बहुभुज जिनकी सभी भुजाएँ या कोण दूसरे किसी अन्य बहुभुज के बराबर हो, सर्वांगसम बहुभुज कहलाते है।

सर्वांगस-

समरूप आकृतियाँ – वे बहुभुज जो आकार में सामान हो तथा आमाप में भिन्न भिन्न होते है।

नोट – सभी सर्वांगसम बहुभुज समरूप होते है परन्तु सभी समरूप बहुभुज सर्वांगसम नहीं होते।
सभी वृत्त, समबाहु त्रिभुज तथा वर्ग समरूप आकृतियाँ होती है।
समान कोणिक त्रिभुज – यदि किसी एक त्रिभुज के तीनो कोण अन्य किसी त्रिभुज के तीनो कोनो के बराबर हो, समान कोणिक त्रिभुज कहलाते है।

सभी समान कोणिक त्रिभुज समरूप होते है।
समरूप त्रिभुज – वे त्रिभुज जिनके संगत कोण बराबर हो तथा इनकी संगत भुजाएँ एक ही अनुपात में हो या भुजाओ का अनुपात समानुपाती हो।

Q. 1. रिक्त स्थानों को भरिए –
1. सभी वृत्त समरूप होते है। (सर्वांगसम / समरूप)
2. सभी वर्ग समरूप होते है। (सर्वांगसम / समरूप)
3. सभी समबाहु त्रिभुज समरूप होते है। (समद्विबाहु / समबाहु )
4. भुजाओ की समान संख्या वाले दो बहुभुज समरूप होते है, यदि उनके संगत कोण बराबर हो तथा उनकी संगत भुजाए समानुपाती हो। (बराबर / समानुपाती)
Q. 2. निम्नलिखित युग्मो के दो भिन्न – भिन्न उदाहरण दीजिए –
1. समरूप आकृतियों के उदहारण –
- कोई भी दो वृत्त (भिन्न त्रिज्या वाले)।
- कोई भी दो वर्ग (भिन्न भुजा वाले)।s
2. ऐसी आकृतिया जो समरूप नहीं है (समरूप नहीं आकृतियाँ) –
- एक समबाहु त्रिभुज और एक विषमबाहु त्रिभुज।
- एक आयत और एक समचतुर्भुज।
Q. 3. बताइए की निम्नलिखित चतुर्भुज समरूप है या नहीं –
Ans. नहीं, ये चतुर्भुज समरूप नहीं है।
