Introduction to .NET and C# Language In Hindi
What is the .NET Framework?
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में .NET एक फ्री ऑफ़ कॉस्ट, ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन, वेब, gui सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म एनवायरनमेंट है. जिसे ऑफिशियली माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की कोर टीम ने डेवलप किया है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में .NET फ्रेमवर्क का यूज़ वेब एप्लीकेशन, मल्टी-पर्पस वेबसाइट, मोबाइल एप्प्स, डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर, गेमिंग सॉफ्टवेयर, क्लाउड बेस्ड एप्लीकेशन और वायरलेस IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) बेस्ड होम सिक्योरिटी फीचर्स एप्लीकेशन क्रिएट या डेवलप करने में किया जाता है। मॉडर्न .NET डेवलपमेंट फ्रेमवर्क कई ओल्ड एंड मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सपोर्ट करता है, और .NET डेवलपमेंट का यूज़ माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, एप्पल मैकओएस, और मल्टीप्ल लिनक्स बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन जैसे इंडिविजुअल यूनिवर्सल ओएस प्लेटफॉर्म पर एप्लिकेशन डेवलप करने में किया जाता है।

Special components and features of the Microsoft .NET Framework.
- .NET Runtime – यह .NET फ्रेमवर्क में यूजर क्रिएटेड सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन को रन करता है, और मौजूदा सिस्टम में मेमोरी, प्रोग्राम गार्बेज कलेक्शन, और दूसरे अन्य सिस्टम टास्क और रिसोर्सेज को मैनेज या कण्ट्रोल करता है।
- .NET Libraries – .NET लाइब्रेरी इस फ्रेमवर्क में दोबारा यूज़ होने वाले प्रोग्राम सोर्स कोड और एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) का एक बड़ा ग्रुप कलेक्शन है. जो .NET सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को फाइल I/O, नेटवर्किंग और क्रिप्टोग्राफी जैसे बेसिक प्रोग्रामिंग टास्क को मैनेज करने में हेल्प करता है।
- .NET SDK (Software Development Kit)– .NET फ्रेमवर्क में सॉफ्टवेयर डेवलपर को नई एप्लिकेशन क्रिएट करने के लिए इम्पोर्टेन्ट टूल्स, कंपाइलर और लाइब्रेरी के कई सेट प्रोवाइड करता है।
Features and functions of popular .NET Framework-based applications.
- ASP.NET कोर फीचर्स का यूज़ कर स्माल टू लार्ज वाले वेब एप्लिकेशन प्रोजेक्ट डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है।
- C# लैंग्वेज का यूज़ कर कंसोल बेस्ड एप्लिकेशन डेवलप करने में किया जा सकता है।
- C# प्लेटफार्म में Xamarin या .NET MAUI का यूज़ कर मोबाइल एप्लिकेशन डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है।
- Windows Forms, WPF (Windows Presentation Foundation), या UWP (Universal Windows Platform) फंक्शन फीचर्स का यूज़ कर डेस्कटॉप एप्लिकेशन डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है।
What is C#?
C# को (उच्चारण में “C-sharp”) प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में जाना जाता है, आज के समय में C# एक मॉडर्न, ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड मल्टी-पर्पस, मल्टी-टास्किंग, मल्टी-प्लेटफार्म यूनिवर्सल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की कोर टीम ने .NET फ्रेमवर्क प्लेटफॉर्म लाइब्रेरी कॉम्पोनेन्ट के रूप में डेवलप किया है। C# एक जनरल-पर्पस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसे नए सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए समझना और सीखना आसान है, और यह सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को कई तरह के सिस्टम डिफाइन एप्लिकेशन डिज़ाइन और डेवलप करने की एबिलिटी प्रोवाइड करता है। जो की C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सिंपल, रोबस्ट, यूनिवर्सल लैंग्वेज के रूप में और एफिशिएंट होने के लिए जाना जाता है. जिसमें यूजर को एडवांस्ड प्रोग्राम एरर एक्सेप्शन हैंडलिंग, मेमोरी गार्बेज कलेक्शन, और प्रोग्राम टाइप सेफ्टी के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट इन्क्लुड मिलते है।
Special functions of the C# programming language.
- Object-Oriented – C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड पैराडाइम कांसेप्ट के स्टैण्डर्ड फंक्शन एंड फीचर्स को फॉलो करता है, जिससे किसी प्रोग्राम सॉफ्टवेयर के लिए रियूजेबल प्रोग्राम कोड और मॉड्यूलर प्रोग्राम स्ट्रक्चर ब्लॉक मॉडुल सोर्स कोड क्रिएट करना आसान होता है।
- Strongly Typed – C# प्रोग्राम में डिक्लेअर हर यूजर डिफाइन वेरिएबल का अपना एक स्पेशल डाटा टाइप बिहैवियर डिफाइन होता है. जो प्रोगाम कंपाइल-टाइम पर जनरेट होने वाले प्रोग्राम एरर को फाइंड कर स्टॉप करने में हेल्प करता है।
- Garbage Collection – C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में ऑटोमैटिक मेमोरी मैनेजमेंट फीचर्स इन-बिल्ट होता है, जो प्रोग्राम में मेमोरी लीक बिहैवियर को कम करता है. जिससे की प्रोग्राम सोर्स कोड को क्रिएट और मेंटेन करना इजी हो जाता है।
- Cross-Platform – माइक्रोसॉफ्ट डिज़ाइन डेवलप .NET Core फ्रेमवर्क के साथ, C# प्रोग्राम सोर्स कोड को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, एप्पल मैकओएस, और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर इन्सटाल्ड कर सॉफ्टवेयर, गेम्स, कंसोल एप्लीकेशन, और वेब एप्प्स, डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है।
- Modern Language Features – C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में एसिंक्रोनस प्रोग्रामिंग डेवलपमेंट फीचर्स के लिए async/await, प्रोग्राम डेटा क्वेरी करने के लिए LINQ (लैंग्वेज इंटीग्रेटेड क्वेरी), और अधिक इजी टू रीड और मेंटेन करने में इजी प्रोग्राम सोर्स कोड के लिए पैटर्न मैचिंग जैसे एडवांस्ड फ़ीचर्स प्रोवाइड करता हैं।
How the .NET Framework and C# programming work together.
C# लैंग्वेज सामान्य रूप से .NET प्लेटफ़ॉर्म पर इन्सटाल्ड और रन होने वाले मल्टीप्ल एप्लिकेशन डिज़ाइन और डेवलप करने के लिए यूज़ की जाने वाली एक पॉपुलर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। .NET फ्रेमवर्क रनटाइम में C# क्रिएटेड प्रोग्राम सोर्स कोड को रन/एग्जीक्यूट करता है. जिसमे C# प्रोग्राम में मेमोरी लीक मैनेजमेंट, डिटेल्ड प्रोग्राम एरर हैंडलिंग और किसी भी प्रकार के प्रोग्राम ऑप्टिमाइज़ेशन जैसे टास्क को हैंडल करता है। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स C# प्रोग्राम सोर्स कोड को क्रिएट करते हैं. जिसे बाद में इंटरमीडिएट लैंग्वेज (IL) कोड में कम्पाइल या कन्वर्ट किया जाता है। इसके बाद यह IL कोड .NET रनटाइम (कॉमन लैंग्वेज रनटाइम, या CLR) द्वारा रन किया जाता है।
Types of common .NET Framework Core applications.
- Web applications – C# लैंग्वेज में ASP.NET प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज़ कर बेसिक से एडवांस्ड वेब एप्लीकेशन डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है, जो .NET एनवायरनमेंट में वेबसाइट या वेब एप्लिकेशन और एपीआई की क्रिएट करने के लिए एक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म फ़्रेमवर्क प्रोवाइड करता है।
- Console applications – C# लैंग्वेज का यूज़ कर सिंपल कमांड-लाइन एप्लिकेशन cui बेस्ड कंसोल एप्लीकेशन डिज़ाइन और डेवलप किए जा सकते है।
- Mobile applications – C# लैंग्वेज में मोबाइल एप्प्स के लिए Xamarin और .NET MAUI (मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म ऐप UI) एप्पल आईओएस, एंड्राइड, और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ऐप क्रिएट करने में हेल्प करते हैं।
- Desktop applications – माइक्रोसॉफ्ट विंडोज बेस्ड नेटिव डेस्कटॉप एप्लिकेशन क्रिएट करने के लिए विंडोज फॉर्म्स, WPF, या UWP जैसे फ्रेमवर्क फीचर्स का यूज़ कर एप्लीकेशन डेवलपमेंट में हेल्प मिलती है.
Example of a simple C# program.
यहाँ जावा यूजर के लिए एक C# प्रोग्रामिंग में क्रिएट किए गए एक बेसिक कंसोल एप्लिकेशन का एक्साम्प्ल दिया गया है.
using System;
using System.Collections.Generic;
using System.Linq;
using System.Text.RegularExpressions;
namespace Vcanhelpsu
{
public class Program
{
public static void Main(string[] args)
{
Console.WriteLine(“Welcome to Vcanhelpsu”);
}
}
}
Element of a simple C# program.
- using System; – यह मौजूदा सिस्टम में नेमस्पेस को इंपोर्ट करता है, जिसमें Console जैसी क्लास को रन करने के फीचर्स शामिल हैं।
- namespace Vcanhelpsu – यह मौजूदा प्रोग्राम सोर्स कोड को ऑर्गनाइज़ करने के लिए एक नेमस्पेस लाइब्रेरी को डिफाइन करता है।
- public class Program – यह Program नाम की एक क्लास को प्रोग्राम में डिक्लेयर करता है।
- static void Main(string[] args) – यह C# प्रोग्राम में एप्लिकेशन का एक मेन एंट्री पॉइंट होता है। जहा से C# प्रोग्राम एग्जीक्यूशन स्टार्ट होता है।
- Console.WriteLine(“Welcome to Vcanhelpsu”); – यह कंसोल स्क्रीन पर यूजर डिफाइन टेक्स्ट कंटेंट मैसेज “Welcome to Vcanhelpsu” स्टेटमेंट को प्रिंट करता है।
Introduction to the C# language and a detailed summary of the .NET Framework.
.NET फ्रेमवर्क, सॉफ्टवेयर डेवलपर को C# जैसी मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज़ कर क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म बेस्ड सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन क्रिएट करने के लिए एक पावरफुल और फ्लेक्सिबल प्लेटफ़ॉर्म प्रोवाइड करता है।
आज के समय में C# एक मॉडर्न, हाई-लेवल यूनिवर्सल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसे .NET कोर फ्रेमवर्क के साथ इजी वर्क करने के लिए डिज़ाइन और डेवलप किया गया है. जिससे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स वेब और मोबाइल से लेकर डेस्कटॉप और एंटरप्राइज़-लेवल सिस्टम तक कई तरह के सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन डेवलप कर सकते हैं।
