Event Handling c# In Hindi
C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में इवेंट हैंडलिंग एक ऐसा प्रोग्राम जनरेटेड टास्क प्रोसेस या मैकेनिज्म है, जो मौजूदा C# प्रोग्राम के एक पर्टिकुलर पोरशन पब्लिशर इवेंट क्रिएटर को सिस्टम के किसी दूसरे पोरशंस सब्सक्राइबर/यूजर को यह इंडीकेट करने की परमिशन प्रोवाइड करता है कि मौजूदा प्रोग्राम में कुछ सिस्टम इवेंट या टास्क जनरेट ऐसा कुछ एक्शन परफॉर्म हुआ है। C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में इवेंट हैंडलिंग का सामान्यता यूज़ ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUIs) बेस्ड एप्लीकेशन में यूजर के एक्शन (जैसे, बटन क्लिक क्रिएट करने) पर सिस्टम या इवेंट के द्वारा बैकेंड में रिस्पॉन्ड करने के लिए या उन एप्लिकेशन में किया जाता है. जहां यूजर डिफाइन एप्लीकेशन फॉर्म या सॉफ्टवेयर में मल्टीप्ल इंडिविजुअल सिस्टम वेब या एप्लीकेशन बेस्ड कंपोनेंट को एक-दूसरे से इवेंट के माध्यम से कम्युनिकेट करने की आवश्यकता होती है।

C# प्रोग्रामिंग में क्रिएटेड सिस्टम इवेंट डेलीगेट पर कम्पलीट बेस्ड होते हैं, और इवेंट सिस्टम में किसी क्लास या क्लास डिफाइन ऑब्जेक्ट को दूसरों को एक्शन या इवेंट कुछ ऐसा होने पर (जैसे, यूजर द्वारा बटन पर क्लिक या एप्लीकेशन स्टेट में बदलाव) ये सभी प्रकार के एक्शन इवेंट टास्क को परफॉर्म करने का एक मेथड प्रोवाइड करते हैं। सिस्टम प्रोग्राम में क्रिएटेड इवेंट का पब्लिशर इवेंट को स्टार्ट करता है, और सब्सक्राइबर इवेंट को हैंडलर मेथड प्रोवाइड कर इवेंट को हैंडल या मैनेज करते हैं।
Key concepts of event handling in C# programming.
- System event – C# प्रोग्राम एक्शन में इवेंट एक मैसेज या डिस्प्ले इनफार्मेशन है, जिससे कि प्रोग्राम में कुछ जनरेट या कुछ ट्रिगर हुआ है, यह पता चलता है। यह एक्शन या इवेंट सामान्य रूप से किसी एप्लीकेशन में बटन को प्रेस करने, या मौजूदा डेटा में मॉडिफिकेशन या किसी प्रकार के सिस्टम टाइमर एंड होने जैसे सिस्टम इवेंट एक्शन से ट्रिगर होता है।
- Delegate-based – C# प्रोग्राम में डेलीगेट का यूज़ सिस्टम जेनरेटेड इवेंट हैंडलर मेथड (यानी, वह यूजर या सिस्टम क्रिएटेड मेथड से है, जो मौजूदा एप्लीकेशन सिस्टम में इवेंट को हैंडल या मैनेज करेगा) के सिग्नेचर को डिक्लेअर या डिफाइन करने में किया जाता है।
- Event handler procedure – यहाँ एक सिस्टम बेस्ड इवेंट मेथड है, जो इवेंट क्रिएटर पब्लिशर द्वारा परफॉर्म किए गए इवेंट पर इमीडियेट रिस्पॉन्ड करता है। इसे ज्यादातर += ऑपरेटर के माध्यम से इवेंट में ऐड किया जाता है।
- Publisher and Subscriber Roles – यह एक सिस्टम बेस्ड पब्लिशर का वह क्लास ऑब्जेक्ट है, जो मौजूदा सिस्टम में इवेंट को रेज करता है, और सब्सक्राइबर वह क्लास ऑब्जेक्ट है. जो मौजूदा एप्लीकेशन और इवेंट को सुनता है, और जब वह सिस्टम में जनरेट होता है, तो यह सिस्टम में रिस्पॉन्ड करता है।
Basic syntax of event handling in C#.
First, define a delegate.
सबसे पहले किसी सिस्टम या एप्लीकेशन इवेंट क्रिएट करने से पहले, आपको एक डेलीगेट का टाइप डिफाइन करना होगा। जो उस इवेंट को हैंडल करने वाले क्लास मेथड के सिग्नेचर से प्रॉपर मैच करता हो।
public delegate void Sample SampleEventHandler(string message);
यह इवेंट में एक डेलीगेट एक मेथड सिग्नेचर को डिफाइन करता है, जो void डाटा टाइप को रिटर्न करता है, और इनपुट में एक स्ट्रिंग पैरामीटर वैल्यू को इनपुट के रूप में एक्सेप्ट करता है।
Define a system event.
किसी प्रोग्राम में इवेंट को event कीवर्ड का यूज़ करके डिक्लेयर किया जाता है, उसके बाद इसका डेलीगेट टाइप डिफाइन किया जाता है।
public event MyEventHandler OnMessageReceived;
Raise a system event.
किसी एप्लीकेशन या सिस्टम में इवेंट को ट्रिगर या रेज़ करने के लिए, C# यूजर कस्टम इवेंट पर Invoke() मेथड (या शॉर्टहैंड ?.Invoke()) क्लास इवेंट मेथड का यूज़ करते हैं, और आवश्यक सिस्टम पैरामीटर वैल्यू को पास करते हैं। OnMessageReceived?.Invoke(“Hi, Welcome to Vcanhelpsu”);
Subscribe to a system event.
मौजूदा सिस्टम या एप्लीकेशन में इवेंट को हैंडल या मैनेज करने के लिए, C# यूजर को एक कस्टम इवेंट में एक मेथड (जैसे इवेंट हैंडलर) को मैन्युअल रूप से ऐड करना होगा। जिस इवेंट को आप सब्सक्राइब करना कहते हैं।
OnMessageReceived += HandlerMethod;
The event handler concept in C# is a system.
C# प्रोग्राम में इवेंट हैंडलर वह मेथड है, जो मौजूदा प्रोग्राम में एक इवेंट के ट्रिगर होने पर आटोमेटिक रिस्पॉन्ड करता है।
public void HandlerMethod(string message)
{
Console.WriteLine(message);
}
Complete example of a simple event handling in a C# program.
using System;
public delegate void SampleEventHandler(string info); // here we Declare the event delegate
public class Publisher
{
// here we Declare the event based on the delegate method
public event SampleEventHandler OnMessageReceived;
// here we define a Method to raise (fire) the event or task
public void RaiseEvent(string info)
{
// here it Trigger when the event if it has subscribers
OnMessageReceived?.Invoke(info);
}
}
public class Subscriber
{
// here we define a Event handler method
public void HandleEvent(string info)
{
Console.WriteLine(“Status of Event task – ” + info);
}
}
public class Program
{
static void Main()
{
// here we Create a publisher and subscriber instances
Publisher publisher = new Publisher();
Subscriber subscriber = new Subscriber();
// here we Subscribe to the event
publisher.OnMessageReceived += subscriber.HandleEvent;
// here it Raise the system event when it occurs
publisher.RaiseEvent(“Welcome to, Vcanhelpsu”); // Result is – Status of Event task – Welcome to, Vcanhelpsu
publisher.RaiseEvent(“Vcanhelpsu, is a Edtech platform”); // Result is – Status of Event task – Vcanhelpsu, is a Edtech platform
}
}
Explaining a simple event handling program.
- यहाँ इस प्रोग्राम में SampleEventHandler डेलीगेट इवेंट हैंडलर मेथड के सिग्नेचर को इंडीकेट करता है।
- इसमें Publisher क्लास में एक इवेंट OnMessageReceived डिफाइन किया गया होता है, जो SampleEventHandler डेलीगेट का यूज़ करता है।
- इसी प्रकार Subscriber क्लास में HandleEvent एक क्लास मेथड होता है, जो सिस्टम प्रोग्राम के द्वारा इवेंट के रेज़ होने पर इमीडियेट रिस्पॉन्ड करेगा।
- Main() प्रोग्राम फंक्शन में, Subscriber इवेंट को सब्सक्राइब करता है, और जब RaiseEvent() फंक्शन को कॉल किया जाता है. तो इसमें HandleEvent मेथड अपने आप इनवोक होता है।
Program-based event access modifier concept.
इवेंट हैंडलर में क्रिएटेड प्रोग्राम इवेंट पब्लिक या प्राइवेट नेचर में डिफाइन हो सकते हैं, और C# यूजर इन इवेंट के एक्सेसर (ऐड/रिमूव मेथड) का एक्सेस लेवल इंडीकेट कर सकते हैं।
public event EventHandler OnClick; // here we define a Public class event
private event EventHandler OnNotify; // here we define a Private class event
A detailed summary of event handling in C#.
- C# प्रोग्राम में इवेंट का यूज़ प्रोग्राम के अन्य पोरशन को तब नोटिफाई करने में किया जाता है, जब सिस्टम द्वारा कोई इवेंट या एक्शन जैसा कुछ परफॉर्म होता है. जैसे, बटन क्लिक करने या सिस्टम या एप्लीकेशन स्टेट में बदलाव, आदि)।
- इवेंट हैंडलिंग में डेलीगेट का यूज़ मेथड सिग्नेचर को इंडीकेट करने में किया जाता है, जो मौजूदा प्रोग्राम में इवेंट को हैंडल करेंगे। इसमें पब्लिशर इवेंट को स्टार्ट करता है, और क्रिएटेड सब्सक्राइबर इवेंट को सुनता है, और उसके अनुसार प्रोग्राम में रिस्पॉन्ड करता है।
- इवेंट सामान्य रूप से मल्टीकास्ट डिफाइन होते हैं. और उनके कई सब्सक्राइबर क्रिएट हो सकते हैं, और जब सिस्टम या एप्लीकेशन में इवेंट ट्रिगर होता है. तो इसमें सभी सब्सक्राइबर को नोटिफ़ाई किया जाता है।
