Writing a “Hello, World!” Program In Hindi
C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में “Hello, World” प्रोग्राम एक सबसे बेसिक सिंपल स्टार्ट प्रोग्राम है, जिसे C# यूजर किसी भी सपोर्टेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में क्रिएट कर सकते हैं। किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में ज्यादातर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के एक बेसिक सिंटैक्स और स्ट्रक्चर को एक्सप्लेन या इंट्रोड्यूस करने के लिए सबसे पहले प्रोग्राम के रूप में “Hello, World” नामक प्रोग्राम को क्रिएट कर सकते है।

So, let’s learn more about how to create the “Hello, World” program in the C# programming language.
Steps to create the “Hello, World” program in C# Console.
- सबसे पहले आप एक एक नया C# कंसोल एप्लीकेशन को क्रिएट करे.
- यदि C# यूजर माइक्रोसॉफ्ट विज़ुअल स्टूडियो या कोई पॉपुलर C# आईडीई (जैसे विज़ुअल स्टूडियो कोड) को यूज़ कर रहे हैं. तो आप एक नया प्रोजेक्ट क्रिएट करे और मौजूदा टेम्पलेट के रूप में Console App को सलेक्ट करे।
- यदि C# यूजर .NET फ्रेमवर्क में CLI के साथ कमांड लाइन को यूज़ कर रहे हैं, तो पहले उसे रन करे.
dotnet new console -n HelloWorldProg
cd HelloWorldProg
Write a C# program, A basic C# program will primarily include these features.
- using System; – यह C# प्रोग्राम सिस्टम में नेमस्पेस फंक्शन को इंपोर्ट करता है, जो C# प्रोग्रामर को कंसोल cui (करैक्टर यूजर इंटरफ़ेस) बेस्ड क्लास को क्रिएट करने की परमिशन एक्सेस प्रोवाइड करता है।
- namespace – C# यूजर डिफाइन प्रोग्राम सोर्स कोड एक नेमस्पेस के अंदर डिफाइन होगा, और इसका सामान्य रूप से यूज़ प्रोग्राम सोर्स कोड को ऑर्गनाइज़ या ग्रुप करने में किया जाता है।
- class – यह मैन प्रोग्राम क्लास है, जो सम्पूर्ण प्रोग्राम लॉजिक को एक क्लास के अंदर स्ट्रक्चर के रूप में स्टोर या प्रोसेस करता है।
- Main() method – यह C# प्रोग्राम के लिए एक फर्स्ट एंट्री पॉइंट की तरह है। यहीं से C# प्रोग्राम एग्जीक्यूशन स्टार्ट होता है।
- Console.WriteLine() – यह एक फंक्शन मेथड को C# यूजर को कंसोल स्क्रीन पर टेक्स्ट आउटपुट मैसेज को प्रिंट करने में हेल्प करता है।
C# Hello, World program source code.
using System; // here it used to Import the System namespace to access Console class features
namespace HelloWorldProg // here we Define a namespace library
{
class HelloWorldProg // here we Define a class called name with HelloWorldProg
{
static void Main(string[] args) // here we define a Main program method for Entry point
{
Console.WriteLine(“Hello, World to the C# programming”); // here it Prints “Hello, World to the C# programming” statement to the console screen
}
}
}
C# Hello, World program source code explanation.
- using System; – यह C# प्रोग्राम में यूजर को पूरा नेमस्पेस (System.Console.WriteLine) स्टेटमेंट को इंडीकेट किए बिना कंसोल जैसी क्लास फीचर्स परमिशन प्रोवाइड करता है।
- namespace HelloWorldProg – यह C# प्रोग्राम में आपके प्रोग्राम सोर्स कोड को ग्रुप या ऑर्गनाइज़ करने के लिए एक नेमस्पेस HelloWorldProg को डिफाइन करता है। यह स्पेशली रूप से तब हेल्पफुल होता है. जब एक C# प्रोग्राम प्रोजेक्ट लाइन्स ऑफ़ सोर्स कोड काफी अधिक मात्रा में बड़ा हो जाता है।
- class HelloWorldProg – यहाँ HelloWorldProg क्लास में एक मेन क्लास क्रिएटेड है, जिसमें HelloWorldProg एप्लिकेशन का एक एंट्री एक पॉइंट (Main()) मेथड फंक्शन डिफाइन होता है।
- static void Main(string[] args) – यह C# प्रोग्राम में C# कंसोल एप्लीकेशन का एक एंट्री या स्टार्ट पॉइंट होता है। जब C# प्रोग्राम में आप प्रोग्राम को रन करते हैं, तो रियल प्रोग्राम का एग्जीक्यूशन यहीं से स्टार्ट होता है। इसी क्रम में प्रोग्राम वेरिएबल आर्गुमेंट args पैरामीटर का यूज़ कर कमांड-लाइन आर्गुमेंट को पास किया जा सकता है. लेकिन यहाँ इस सिंपल बेसिक प्रोग्राम के लिए, हमें अभी इन मेथड और फंक्शन की ऑफिशियली ज़रूरत नहीं है।
- Console.WriteLine(“Hello, World to the C# programming”); – यह C# प्रोग्राम में कंसोल लाइन पर “Hello, World to the C# programming” टेक्स्ट मैसेज को प्रिंट करता है।
Running a basic program in the C# programming language.
यदि C# प्रोग्रामर माइक्रोसॉफ्ट विज़ुअल स्टूडियो जैसे आईडीई सॉफ्टवेयर का यूज़ कर रहे हैं. तो C# यूजर बस Run बटन मेनू पर क्लिक कर सकते हैं, (या कीबोर्ड से F5 की को प्रेस कर सकते हैं), और इसके बाद आपका मौजूदा प्रोग्राम इमीडियेट एग्जीक्यूट हो जाएगा और कंसोल विंडो में आपको आपका डिजायर प्रोग्राम मैसेज कंसोल स्क्रीन में आउटपुट डिस्प्ले होगा।
If you’re using the command line with the .NET CLI (Command Line Interface), follow the steps below.
- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में कमांड प्रॉम्प्ट या टर्मिनल एप्लीकेशन विंडो को ओपन करे।
- अब cd कमांड डायरेक्टरी का यूज़ कर अपने प्रोजेक्ट फ़ोल्डर को ओपन करे।
- अब अपने बनाए गए प्रोग्राम को प्रॉपर सिंटेक्स के साथ रन करे.
