Variables and Constants c++ In Hindi

Variables and Constants c++ In Hindi

C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में वेरिएबल और कॉन्स्टेंट यूजर डिफाइन प्रोग्राम में डेटा वैल्यू को स्टोर और प्रोसेस करने के लिए एक एसेंशियल मेथड हैं. जो किसी प्रोग्राम डिक्लेरेशन और एक्सेक्यूशन के अंतराल में मैन्युअली मॉडिफाई किए जा सकते हैं, या जरूरत के अनुसार कस्टम सेट कर फिक्स किए जा सकते हैं। C++ प्रोग्राम में एफ्फिसिएंट, रीडेबल और मेंटेन करने योग्य प्रोग्राम सोर्स कोड क्रिएट करने के लिए वेरिएबल और कॉन्स्टेंट को प्रॉपर आर्डर में डिक्लेरेशन और इनके यूज़ को जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

Variables and Constants c++ In Hindi

Variable Concept in C++.

C++ प्रोगाम में यूजर डिफाइन वेरिएबल सेकेंडरी स्टोरेज मेमोरी लोकेशन में एक कस्टम नेम्ड ऑब्जेक्ट लोकेशन होता है. जो यूजर डिफाइन एक न्यूमेरिक, टेक्स्ट, फ्लोट, या बूलियन वैल्यू को स्टोर करता है. जिसे मौजूदा प्रोग्राम एक्सेक्युशन के दौरान मॉडिफाई किया जा सकता है। और एक्टिव प्रोग्राम के रन होने पर डिक्लेअर वेरिएबल की वैल्यू को मॉडिफाई किया जा सकता है।

Declaring Variables in C++.

किसी C++ प्रोग्राम में वेरिएबल को डिक्लेयर करने के लिए, मौजूदा C++ प्रोग्राम में यूजर को यह इंडीकेट करना होगा। जैसे,

  • variable’s data type – यह मौजूदा C++ प्रोग्राम में इंडीकेट करता है कि वेरिएबल किस तरह के डाटा टाइप के साथ डिफाइन या डिक्लेअर है, और वह उस वेरिएबल में कोनसी वैल्यू को होल्ड करेगा। जैसे, int, float, char, boolean, आदि।
  • variable’s name – यह मौजूदा C++ प्रोग्राम में वह वेरिएबल का नाम आइडेंटिफायर है, जिसका यूज़ आप C++ वेरिएबल को इंडीकेट और डिफाइन वैल्यू को प्रोसेस और होल्ड करने के लिए करते हैं।

Variables declaration syntax.

data_type variable_name;

जब C++ यूजर प्रोग्राम में कोई वेरिएबल डिक्लेयर करते हैं, तो आप उसे जरूरत के अनुसार वही इनिशियलाइज़ भी कर सकते हैं. जैसे,

data_type variable_name = holdvalue;

Multiple C++ variable declaration examples.

int value = 101; // यहाँ वैल्यू नाम से एक इंटीजर वेरिएबल को डिक्लेयर और 101 वैल्यू से इनिशियलाइज़ किया गया है.

float temp = 98.3; // यहाँ टेम्प नाम से एक फ्लोट वेरिएबल को डिक्लेयर और 98.3 वैल्यू से इनिशियलाइज़ किया गया है.

char score = ‘S’; // यहाँ स्कोर नाम से एक करैक्टर वेरिएबल को डिक्लेयर और S वैल्यू से इनिशियलाइज़ किया गया है.

bool isValid = true; // यहाँ isValid नाम से एक बूलियन वेरिएबल को डिक्लेयर और true वैल्यू से इनिशियलाइज़ किया गया है.

C++ variable declaration naming rules.

किसी भी C++ प्रोग्राम में एक वेरिएबल डिक्लेरेशन के लिए एक लेटर या अंडरस्कोर (_) से आप स्टार्ट कर सकते है. उसके बाद वेरिएबल नाम के लिए लेटर्स, डिजिट्स, या अंडरस्कोर्स, के साथ वेरिएबल को रिप्रेजेंट कर सकते हैं।

  • Valid variables – यहाँ testVar, _varpqr, q, emp_name, salary, id, आदि कुछ प्रॉपर वैलिड C++ प्रोग्राम डिक्लेरेशन है.
  • Invalid variables – यहाँ 123var, #variable, !value, 90Emp_id, 101Salary, आदि कुछ इनवैलिड वेरिएबल डिक्लेरेशन मेथड है.
  • Reserved keywords – आप C++ प्रोग्रामिंग में रिजर्व्ड कीवर्ड को एक वेरिएबल के रूप में डिक्लेअर या डिफाइन नहीं कर सकते है. जैसे, int, float, return, if, void, class, stack, list, आदि है।
  • Case-sensitive variables – C++ प्रोग्राम में emp, Emp, और EMP सभी वेरिएबल को कम्पाइलर द्वारा अलग ट्रीट या बिहेव किया जाता है।
  • Special symbols – C++ प्रोग्राम में आप कोई स्पेशल कैरेक्टर सिंबल को यूज़ नहीं कर सकते है. सिर्फ _ अंडरस्कोर सिंबल को छोड़कर।

Examples of invalid C++ variables.

int 789value; // यह एक इनवैलिड वेरिएबल डिक्लेरेशन मेथड है, क्योकि यह वेरिएबल एक नंबर से स्टार्ट होता है

float &data; // यह एक इनवैलिड वेरिएबल डिक्लेरेशन मेथड है, क्योकि यह ‘&’ सिंबल वेरिएबल डिक्लेरेशन में अल्लॉव नहीं है

C++ Variable Initialization.

C++ प्रोग्राम में, यूजर डिफाइन वेरिएबल वैल्यू को कई तरीकों से इनिशियलाइज़ किया जा सकता है.

C++ Direct Initialization Concept.

int data(10); // यहाँ डाटा नाम से इन्टिजर वेरिएबल वैल्यू को डायरेक्ट इनिशियलाइज़ेशन किया गया है.

Copy Initialization Concept.

int data = 10; // यहाँ डाटा नाम से इन्टिजर वेरिएबल वैल्यू को कॉपी इनिशियलाइज़ेशन में असाइन किया गया है.

Uniform Initialization Concept C++11 and later.

int data{10}; // यहाँ डाटा नाम से एक इन्टिजर वेरिएबल वैल्यू को यूनिफ़ॉर्म इनिशियलाइज़ेशन (टाइप सेफ़्टी के लिए बेहतर) आर्डर में डिफाइन किया गया है.

Constant Concept in C++.

C++ प्रोग्राम में कॉन्स्टेंट एक ऐसा यूजर डिफाइन कस्टम डिक्लेअर वेरिएबल होता है, जिसकी वैल्यू किसी प्रोग्राम में डिफाइन डिक्लेरेशन या इनिशियलाइज़ करने के बाद मॉडिफाई नहीं की जा सकती है। C++ प्रोग्राम में कॉन्स्टेंट डाटा टाइप वेरिएबल का यूज़ तब किया जाता है, जब आप किसी C++ प्रोग्राम मे यह फिक्स करना चाहते हैं कि प्रोग्राम एग्ज़िक्यूशन के दौरान डिक्लेअर कांस्टेंट वेरिएबल से जुड़ी कोई वैल्यू मॉडिफाई न हो सके या बाद में एक फिक्स्ड कांस्टेंट वैल्यू बन जाए।

Declaring a C++ Constant Variable.

किसी C++ प्रोग्राम में कॉन्स्टेंट वेरिएबल डिक्लेयर करने के लिए, आपको वेरिएबल के पहले const कीवर्ड का यूज़ करना होगा, उसके बाद डिफाइन वेरिएबल डेटा टाइप, कस्टम कांस्टेंट वेरिएबल का नाम और फिक्स्ड कांस्टेंट वैल्यू से इसे इनिशियलाइज़ करे। इससे मौजूदा प्रोग्राम में यह फिक्स होता है कि वेरिएबल इनिशियलाइज़ेशन होने के बाद वेरिएबल की वैल्यू फिक्स हो जाती है, और उसे बाद में उसे मॉडिफाई नहीं किया जा सकता है।

Syntax of a C++ Constant Variable.

const data_type constant_name = value;

इसके साथ ही आप C++ में constexpr कीवर्ड (C++11 वर्जन और बाद के वर्शन में अवेलेबल) कीवर्ड का यूज़ कर सकते हैं. जो C++ कंपाइलर को प्रोग्राम कंपाइल टाइम पर कॉन्स्टेंट डाटा टाइप को मैनेज करने में हेल्प करता है।

Syntax of the constexpr keyword.

constexpr data_type constant_name = value

Example of variable and constant usage in a C++ program.

#include <iostream>

using namespace std;

constexpr double PI_value = 3.14159f;  // here we declare a Compile-time constant variable

const int UPDATE_AGE = 50;        // herw we declare a simple Constant variable

int main() {

    int emp_age = 34;

    long double radius = 7.0;

    long double area = PI_value * radius * radius;

    cout << “employee age is – ” << emp_age << endl;

    cout << “Pi Value Radius is – ” << radius << endl;

    cout << “Area of the circle is – ” << area << endl;

    cout << “Update Age is – ” << UPDATE_AGE << endl;

    // Modifying variables

    emp_age = 39;

    radius = 9.5;

    area = PI_value * radius * radius;

    cout << “Here the Updated Age value is – ” << emp_age << endl;

    cout << “here the Updated Radius value is – ” << radius << endl;

    cout << “here Updated Area of the circle is – ” << area << endl;

    // UPDATE_AGE = 57; // it display Error- here it cannot modify a constant value

    return 0;

}

Leave a Reply