Key features and advantages c++ In Hindi

Key features and advantages c++ In Hindi

C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक स्ट्रांग मल्टी-पर्पस और फ्लेक्सिबल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, C++ में आपको कई तरह के फीचर्स और फंक्शन बिल्ट-इन सपोर्ट मिलते हैं. जो C++ को  एप्लीकेशन और सिस्टम सॉफ्टवेयर से लेकर हाई-परफॉर्मेंस गेम्स और रियल-टाइम सिस्टम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन से लेकर कई मल्टीप्ल इंडिविजुअल टाइप के एप्लिकेशन के लिए एक आइडियल और एक बेस्ट चॉइस बनाते हैं। यहाँ नीचे आपको डिटेल में C++ प्रोग्रामिंग के कुछ स्पेशल फीचर्स फंक्शन और एडवांटेज बताए गए हैं. जो C++ प्रोग्रामिंग को वर्त्तमान सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए एक पॉपुलर डेवलपमेंट प्लेटफार्म सलेक्शन चॉइस बनाते हैं।

Key features and advantages c++ In Hindi

Special Functions and Features of the C++ Programming Language.

Object-Oriented Programming (OOP) Concepts/Features in C++.

C++ प्रोग्रामिंग को रियल टाइम में ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOP) ऊप्स कांसेप्ट प्रिंसिपल्स के फोकस को ध्यान में रख कर डिज़ाइन और डेवलप किया गया है. जो C++  प्रोग्राम में लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड को मॉड्यूलर और रीयूजेबल आर्डर स्ट्रक्चर में ऑर्गनाइज़ या ग्रुप करने में हेल्प करते हैं।

Key OOP features of C++ programming include.

  • Classes and Objects – C++ प्रोग्रामिंग इसके यूजर को यूज़र-डिफाइंड कस्टम टाइप्स (क्लासेस) डिक्लेरेशन या डिफाइन करने के फीचर्स प्रोवाइड करता है. जो मौजूदा प्रोग्राम में रियल-वर्ल्ड एंटिटीज़ और उनके बिहेवियर क्लास (मेथड्स) को रिप्रेजेंट करते हैं।
  • Encapsulation – C++ प्रोग्रामिंग में डिफाइन डेटा और क्लास फंक्शन होते है, जो यूजर डिफाइन क्लास डेटा पर ऑपरेट करते है. उन्हें क्लासेस के रूप में एक साथ ग्रुप या कम्बाइंड किया जाता है। क्लास प्रोग्राम डेटा तक एक्सेस को एक्सेस करने के लिए स्पेसिफायर्स जिसमे (पब्लिक, प्राइवेट, प्रोटेक्टेड) क्लास पैरामीटर मेथड ​​के माध्यम से कंट्रोल और क्लास डाटा इनफार्मेशन को एक्सेस किया जा सकता है।
  • Inheritance – C++ यूजर मौजूदा सुपर या पैरेंट क्लासेस से नई सबक्लासेस डिराइव कर क्रिएट कर सकते हैं. जिससे प्रोग्राम सोर्स कोड मॉडुलुअर फंक्शन में रीयूज हो सकता है, और इनमे रुट या पैरेंट टू सबक्लास्सेस हायरार्किकल रिलेशनशिप डेवलप हो सकते हैं।
  • Polymorphism – C++ में फंक्शन ओवरराइडिंग और वर्चुअल फंक्शन के माध्यम से C++ पॉलीमॉर्फिज्म कांसेप्ट को अल्लॉव करता है. जिससे हम पॉलीमॉर्फिज्म कांसेप्ट को एक ही इंटरफ़ेस में मल्टीप्ल इंडिविजुअल इंटरनल फॉर्म को रिप्रेजेंट कर सकते है।

Memory Management Concepts.

C++ प्रोग्रामिंग इसके यूजर को डायरेक्ट मेमोरी एक्सेस मैनेजमेंट फीचर्स प्रोवाइड करता है. जिससे C++ प्रोग्रामर या सॉफ्टवेयर डेवलपर्स new और delete जैसे रिजर्व्ड ऑपरेटर कीवर्ड का यूज़ करके किसी प्रोग्राम में मेमोरी को मैन्युअल आर्डर में एलोकेट और डीएलोकेट कर सकते हैं। इस तरह के डीप लेवल प्रोग्राम कंट्रोल से आपका प्रोग्राम ज़्यादा इम्प्रूव हो सकता हैं. लेकिन मेमोरी मैनेजमेंट प्रोसेस में आपको मेमोरी लीक और अनडिफाइंड बिहेवियर जैसी कुछ कॉमन इश्यूज एरर को अवॉयड करने से बचने के लिए इसे केयरफुल्ली हैंडल या मैनेज करने की ज़रूरत होती है।

Templates and Generic Programming Concepts.

C++ इसके यूजर को टेम्पलेट प्रोग्रामिंग सपोर्ट प्रोवाइड करता है, जिससे C++ यूजर ऐसे प्रोग्राम फंक्शन और क्लास क्रिएट कर सकते हैं. जो किसी भी पैरामीटर वेरिएबल डेटा टाइप के साथ काम करने में कम्पेटिबल होते हैं. जिससे इन टेम्पलेट के यूज़ फ्लेक्सिबिलिटी और अगेन मल्टीप्ल टाइम यूज़ करने के फीचर्स मिलते है। आज के समय में जेनेरिक प्रोग्रामिंग के लिए टेम्पलेट प्रोग्रामिंग एक स्पेशल फीचर है.

  • Function templates – इन बिल्ट-इन रेडीमेड टेम्पलेट से आप ऐसे कई फंक्शन क्रिएट कर सकते है. जो इंडिविजुअल रूप सेपरेट टाइप के साथ बिना उन्हें मैन्युअल ओवरलोड किए काम कर सकें।
  • Class templates – इन टेम्पलेट से आप ऐसी क्लास क्रिएट कर सकते है. जिससे की   आप अलग-अलग डेटा टाइप पैरामीटर मेथड क्लास ऑब्जेक्ट के साथ काम कर सकें।

STL (Standard Template Library) Concepts in C++.

C++ आपको एक एक रिच स्टैंडर्ड टेम्पलेट लाइब्रेरी (STL) प्रोवाइड करता है. जो पहले से फिक्स मल्टीप्ल टाइप के डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम प्रोवाइड करता है.

  • स्टैंडर्ड टेम्पलेट लाइब्रेरी में आपको कंटेनर जैसे, वेक्टर, लिस्ट, सेट, मैप, क्यू, आदि टेम्पलेट मिलते है।
  • स्टैंडर्ड टेम्पलेट लाइब्रेरी में आपको इटरेटर टेम्पलेट मिलते है. जो इन कंटेनर वेक्टर, लिस्ट, सेट, मैप, क्यू, डाटा टाइप को आसानी से प्रोग्राम में यूज़ करने में हेल्प प्रोवाइड करते हैं।
  • स्टैंडर्ड टेम्पलेट लाइब्रेरी आपको कई एल्गोरिदम प्रोवाइड करते है. जैसे, ऐरे एलिमेंट सॉर्टिंग, डाटा एलिमेंट सर्चिंग, और जेनेरिक आर्डर में कंटेनर डेटा इन्फो को मैनिपुलेट करना आदि ।

Multi-paradigm support concept.

C++ प्रोग्रामिंग आपको कई बेसिक टू एडवांस पैराडाइम फीचर्स या सपोर्ट प्रोवाइड करता है. जैसे:

  • Procedural programming – प्रोसीज़रल प्रोग्रामिंग कांसेप्ट में C++ प्रोग्राम सोर्स कोड को इंस्ट्रक्शन के सीक्वेंस में जैसे (C-स्टाइल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज) के रूप में क्रिएट किया जा सकता है।
  • Object-oriented programming (OOP) – यह कम्प्लीटली क्लास और क्लासेस बेस्ड पैरामीटर ऑब्जेक्ट और मेथड पर डिपेंडेड होते है।
  • Generic programming – C++ यूजर लाइब्रेरी ग्रुप टेम्पलेट का यूज़ करके टाइप-इंडिपेंडेंट प्रोग्राम सोर्स कोड क्रिएट कर सकते है।

Low-Level Operations and System Programming Concepts.

C++ प्रोग्रामिंग इसके यूजर को डेटा के लो-लेवल मैनिपुलेशन ऑपरेशन की परमिशन प्रोवाइड करता है. जो C++ को सिस्टम-लेवल डिटेल्ड प्रोग्रामिंग के लिए एक बेस्ट चॉइस बनाता है। जिसमे:

  • Pointer Arithmetic – C++ प्रोग्राम में डिक्लेअर पॉइंटर्स वेरिएबल के माध्यम से मेमोरी का डायरेक्ट मैनिपुलेशन एक्सेस किया जा सकता है. जो C++ यूजर को परफॉर्मेंस-क्रिटिकल बेस्ड एप्लिकेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करने में हेल्प करते है।
  • Direct Access to Hardware – C++ लैंग्वेज उन सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के लिए बेस्ट है. जिन्हें सिस्टम रिसोर्स तक लो-लेवल एक्सेस की ज़रूरत होती है.

Exception Handling Concepts.

C++ प्रोग्रामिंग में एक्सेप्शन एरर हैंडलिंग के माध्यम से यह आपको रनटाइम प्रोग्राम एरर को हैंडल या मैनेज करने के लिए एक स्ट्रांग मेथड या मैकेनिज्म प्रोवाइड करता है। यह प्रोग्राम एक्सेप्शन एरर को प्रॉपर मैनेज हैंडल करने और प्रोग्राम स्टेबिलिटी बिहैवियर को डिसाइड करने के लिए try, catch, और throw मेथड कीवर्ड का यूज़ किया जाता है।

Compile-time constant (constexpr) concept.

C++ प्रोग्रामिंग में constexpr फीचर कुछ स्पेशल पर्टिकुलर सिस्टम कैलकुलेशन को रनटाइम के बदले कंपाइल टाइम पर परफॉर्म करने में हेल्प करता है. जिससे C++ प्रोग्राम का परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन होता है।

RAII (Resource Acquisition Is Initialization) concept.

C++ प्रोग्रामिंग RAII कांसेप्ट को सपोर्ट करता है, जो एक प्रोग्रामिंग के लिए आइडियम कांसेप्ट है. जो C++ में यह तय  करता है कि सिस्टम प्रोग्राम रिसोर्स जैसे (मेमोरी, फ़ाइल हैंडल, या नेटवर्क कनेक्शन) प्रॉपर आर्डर में रिलीज़ हो जाएं। जब इन रिसोर्सेस की सिस्टम में ज़रूरत न हो। यह सामान्य रूप से स्मार्ट प्रोग्राम वेरिएबल पॉइंटर्स के यूज़ और डिस्ट्रक्टर मेथड के माध्यम से ऑटोमैटिक ऑब्जेक्ट डिस्ट्रक्शन के ज़रिए अचीव किया जाता है।

Concurrency and multithreading concepts.

C++11 वर्जन के बाद से, C++ लैंग्वेज में मल्टीथ्रेडिंग और कंकरेंसी जैसे फीचर्स के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट प्रोवाइड किया गया है. जिसमें इन्क्लुड हैं.

  • C++11 वर्जन में आपको थ्रेड मैनेजमेंट (std::thread) फीचर प्रोवाइड किया गया.
  • क्लास में मल्टीप्ल थ्रेड सिंक्रोनाइज़ेशन के लिए म्यूटेक्स और लॉक (std::mutex, std::lock) जैसे क्लास फीचर्स प्रोवाइड किए गए.
  • लो-लेवल प्रोग्राम एटॉमिक ऑपरेशन टास्क के लिए एटॉमिक्स फीचर्स मिलता है. जो C++11 यूजर को मल्टी-थ्रेडेड एनवायरनमेंट में शेयर्ड प्रोग्राम पैरामीटर वेरिएबल तक सिक्योर एक्सेस और रिट्रीवल को फिक्स करता है.

Advanced advantages and features of the C++ programming language.

High performance and efficiency advantage.

C++ एक कम्पाइल्ड टाइम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जो डायरेक्ट लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड को मशीन कोड में ट्रांसलेट करता है. जिससे आपका प्रोग्राम एग्जीक्यूशन टाइम कम और फ़ास्ट हो जाता है। C++ आपको लो-लेवल मेमोरी मैनिपुलेशन, मैनुअल मेमोरी मैनेजमेंट, और मिनिमम रनटाइम सिस्टम ओवरहेड के लिए इसका सपोर्ट है. C++ प्रोग्रामिंग में आप सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, क्रॉस प्लेटफार्म ऑपरेटिंग सिस्टम, वीडियो गेम, और रियल-टाइम सिस्टम जैसे परफॉर्मेंस-क्रिटिकल सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के लिए इसे एक परफेक्ट प्रोग्रामिंग डेवलपमेंट एनवायरनमेंट बनाता है।

Portability advantage.

C++ एक कॉम्पैक्ट पोर्टेबल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। C++ प्रोग्रामिंग में लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड को मिनिमम मॉडिफिकेशन के साथ मल्टीप्ल सेपरेट ऑपरेटिंग सिस्टम प्लेटफॉर्म पर कम्पाइल और रन किया जा सकता है। C++ में बिल्ट-इन स्टैंडर्ड लाइब्रेरी का यूज़, प्लेटफॉर्म-इंडिपेंडेंट कोड के साथ ग्रुप कर, C++ को एक क्रॉस-प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर रन और डेवलपमेंट करने के लिए एक आइडियल प्रोग्रामिंग चॉइस बनाता है।

Rich ecosystem and library advantage.

C++ में आपको बिल्ट-इन रिच सेट ऑफ़ स्टैंडर्ड टेम्पलेट लाइब्रेरी (STL) और कई तरह की थर्ड-पार्टी लाइब्रेरी टेम्पलेट मेथड के साथ, C++ सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के पास बेसिक प्रोग्रामिंग टास्क के लिए पहले से लिखे रेडीमेड सॉल्यूशन का एक्सेस होता है। C++ का रिच इकोसिस्टम में ग्राफिक्स, नेटवर्किंग, और डेटाबेस लाइब्रेरी भी प्रोवाइड करता हैं. जो C++ लैंग्वेज की वर्सेटिलिटी को और इनक्रीस करता हैं।

Advantage of Control over Hardware and System Resources.

C++ प्रोग्रामिंग का एक सबसे बड़ा एडवांटेज यह है कि यह आपको सिस्टम रिसोर्स पर डिटेल लेवल कंट्रोल प्रोवाइड करता है। C++ डेवलपर्स डायरेक्ट सिस्टम कंप्यूटर हार्डवेयर से इंटरैक्ट कर सकते हैं. जिससे की C++ डेवलपर इन्सटाल्ड मेमोरी को क्लियर आर्डर में मैनेज कर सकते हैं, और सिस्टम हार्डवेयर परफॉर्मेंस को ऐसे मेथड से ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं. जो आज के समय के कई हायर-लेवल लैंग्वेज नहीं कर सकतीं है।

It is widely used for system and application software advantages.

C++ प्रोग्रामिंग आज के समय में भी मल्टीप्ल टाइप के सिस्टम सॉफ्टवेयर, रियल-टाइम एप्लीकेशन और हाई-परफॉर्मेंस सॉफ्टवेयर के लिए मोस्ट यूज़ लैंग्वेज है। C++ का यूज़ ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस सिस्टम, एम्बेडेड सिस्टम, और भी बहुत कुछ सॉफ्टवेयर और एप्प डेवलप करने में किया जाता है। आज के समय में भी C++ में अवेलेबल गेम इंजन (जैसे, अनरियल इंजन) और हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस कंप्यूटिंग के लिए भी एक पॉपुलर लैंग्वेज है।

large C++ community and strong industry support are advantages.

C++ वर्षो या दशकों से आज भी मार्केट में यूज़ के लिए मॉडर्न रूप में अवेलेबल है, और C++ की अपनी एक लार्ज  डेवलपर्स की एक बहुत बड़ी एक्टिव मेंबर कम्युनिटी है। C++ लैंग्वेज के बहुत ज़्यादा पॉपुलर और यूज़ का मतलब है कि C++ के ऑनलाइन रिसोर्स, C++ डॉक्यूमेंटेशन और लाइब्रेरी को ढूंढना बहुत अधिक आसान है। इसके अलावा C++, Google, Microsoft और Intel जैसी बड़ी टेक जायंट कंपनियां C++ में इन्वेस्ट करना अभी जारी रखती हैं, और इसे अपनी ज़रूरी प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिस्टम के लिए यूज़ करती हैं।

Backward Compatibility Advantage with C.

C++ प्रोग्रामिंग, पॉपुलर C लैंग्वेज के साथ बैकवर्ड कम्पैटिबल फीचर और फंक्शन प्रोवाइड करता है. इसका मतलब है कि C प्रोग्राम सोर्स कोड को ज्यादातर बहुत कम या बिना किसी बड़े मॉडिफिकेशन के डायरेक्ट C++ प्रोग्राम सोर्स कोड के तौर पर यूज़ और कम्पाइल किया जा सकता है। यह एडवांस सोर्स कोड कम्पैटिबिलिटी सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को C++ के एडवांस्ड फीचर्स का बेनिफिट लेते हुए बड़े C प्रोग्राम कोडबेस का एडवांटेज लेने में हेल्प करता है।

Mature language advantage with robust tooling.

C++ प्रोग्रामिंग को मॉडर्न सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टूल्स के रूप में स्ट्रांग सपोर्ट प्रोवाइडेड है, जैसे:

  • पॉपुलर C++ IDEs में आपको विज़ुअल स्टूडियो, CLion, एक्लिप्स, और भी बहुत कुछ अन्य C++ आईडीई सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट चॉइस अवेलबल है।
  • C++ प्रोग्राम कम्पाइलर चॉइस में आपके पाद GCC, क्लैंग, MSVC, और इंटेल आदि कम्पाइलर ऑप्शन है।
  • C++ प्रोग्राम सोर्स कोड डिबगिंग टूल्स और परफॉर्मेंस प्रोफाइलर भी उपलब्ध हैं. जिससे C++ सोर्स कोड डेवलपमेंट और मोर एफ्फिसिएंट हो जाता है।

Large codebase and legacy software advantage.

C++ प्रोग्रामिंग कई दशकों से अपनी लंबे समय से मौजूदगी के कारण, C++ लैंग्वेज के पास अलग-अलग सिस्टम और फील्ड में बहुत सारा लेगेसी प्रोग्राम सोर्स कोड बेस है। आज के कई बड़े एप्लिकेशन, लाइब्रेरी और ऑपरेटिंग सिस्टम C++ प्रोग्रामिंग में डिज़ाइन और डेवलप किए गए हैं. इसका मतलब है कि C++ बड़े, मौजूदा सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स को बनाए रखने और उन्हें बढ़ाने के लिए एक बहुत ही काम की लैंग्वेज आज भी बनी हुई है।

Interoperability Advantage with Other Languages.

C++ प्रोग्रामिंग कई अन्य दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के साथ स्पेशली अपने C लैंग्वेज इंटरफ़ेस के माध्यम से, C++ प्रोग्रामिंग काफ़ी हद तक इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स प्रोवाइड करता है। इसके अलावा कई अन्य एप्लिकेशन के लिए हायर-लेवल लैंग्वेज सपोर्ट (जैसे, Python, Java) का यूज़ करते हुए C++ में परफ़ॉर्मेंस के लिए ज़रूरी कॉम्पोनेंट डिज़ाइन और डेवलप करना एक कॉमन थिंग्स है।

Leave a Reply