Getters and Setters c++ In Hindi

Getters and Setters c++ In Hindi

C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में गेटर्स और सेटर्स मेथड यूजर डिफाइन क्लास मेंबर के बिल्ट-इन फ़ंक्शन होते हैं, जो C++ यूजर को किसी डिक्लेअर क्लास के प्राइवेट डेटा टाइप मेंबर्स वेरिएबल को कंट्रोल्ड करने में हेल्प और क्लास डाटा मेंबर एक्सेस प्रोवाइड करते हैं। गेटर्स और सेटर्स मेथड का सामान्य रूप से यूज़ ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOP) में यूजर डिफाइन क्लास में डिक्लेअर प्राइवेट और प्रोटेक्टेड डेटा टाइप मेंबर्स को हाइड करने और एनकैप्सुलेशन कांसेप्ट को अप्लाई करने में किया जाता है।

Getters and Setters c++ In Hindi

C++ प्रोगाम में गेटर्स मेथड (जिन्हें क्लास डाटा मेंबर एक्सेसर के रूप में भी जाना जाता है) ऐसे क्लास डाटा एक्सट्रैक्शन मेथड हैं. गेटर्स मेथड का यूज़ किसी प्राइवेट क्लास डेटा मेंबर की वैल्यू को प्रोग्राम में एक्सट्रेक्ट करने में किया जाता है।

C++ प्रोगाम में सेटर्स मेथड (जिन्हें क्लास म्यूटेटर के रूप में भी जाना जाता है) ऐसे क्लास डाटा इनफार्मेशन अपडेट कांसेप्ट हैं. C++ में सेटर्स मेथड का यूज़ क्लास में डिक्लेअर प्राइवेट क्लास डेटा मेंबर की वैल्यू को मॉडिफाई या सेट करने में किया जाता है।

Why use getters and setters methd in the C++ programming?

Encapsulation concept in getters and setters methods.

C++ OOP प्रोग्रामिंग कांसेप्ट में C++ यूजर किसी यूजर डिफाइन क्लास के इंटरनल डेटा को हाइड करते हैं. (जैसे,  क्लास डेटा मेंबर पैरामीटर को हाइड करना) जिससे की उसे बिना यूजर परमिशन के एक्सेस या मॉडिफिकेशन टास्क को अवॉयड किया जा सके। C++ क्लास में गेटर्स और सेटर्स मेथड का यूज़ करके, C++ यूजर इस क्लास डेटा तक कंट्रोल्ड यूजर एक्सेस को प्रोवाइड करता हैं।

Data validation concept in getters and setters methods.

सेटर्स मेथड C++ यूजर को मौजूदा क्लास में डिक्लेअर डेटा टाइप को मॉडिफिकेशन से पहले वैलिडेशन लॉजिक अप्लाई करने का फीचर्स प्रोवाइड करता हैं। जैसे, एक यूजर डिफाइन क्लास में सेटर मेथड यह फिक्स कर सकता है कि किसी एम्प्लॉई की ऐज  हमेशा एक पॉज़िटिव नंबर फॉर्मेट में ही एंटर या डिस्प्ले हो।

Maintainability concept in getters and setters methods.

गेटर्स और सेटर्स मेथड C++ यूजर को एक्सटर्नल प्रोग्राम सोर्स कोड को डायरेक्ट इम्पैक्ट किए बिना क्लास डेटा के इंटरनल रिप्रेजेंटेशन को मॉडिफाई कर सकते हैं। जैसे, आप किसी यूजर डिफाइन क्लास वेरिएबल का इंटरनल डेटा टाइप मॉडिफाई या अपडेट कर सकते हैं, लेकिन जब तक क्लास में गेटर और सेटर एक जैसे होते हैं, तो रिमेनिंग प्रोग्राम पर इसका कोई मेजर इंपैक्ट नहीं पड़ता है।

Security concept in getters and setters methods.

गेटर्स और सेटर्स मेथड C++ यूजर को मौजूदा क्लास डेटा पैरामीटर मेंबर्स को एक्सेस करने या मॉडिफाई करने के मल्टीप्ल कांसेप्ट पर ज़्यादा सिक्योर कंट्रोल प्रोवाइड करते हैं. जैसे, क्लास में लॉगिंग करना, डाटा मेंबर एक्सेस कंट्रोल करना, या क्लास में डाटा वैल्यू मेंबर को रिटर्न करने से पहले उसे कैलकुलेट करना आदि है।

Basic example of getters and setters method in a C++ program.

तो चलिए C++ प्रोग्रामिंग में गेटर्स और सेटर्स मेथड कैसे काम करते हैं. यह बेहतर तरीके से जानने के लिए यहाँ आपको एक सिंपल एक्साम्प्ल दिया गया है।

#include <iostream>

#include <string>

class Employee {

private:

    std::string emp_name;

    int emp_age;

public:

    // here we set Getter method for ’emp_name’ class field

    std::string getEmpName() const {

        return emp_name;

    }

    // here we set Setter method for ’emp_name’ class field

    void setEmpName(const std::string& updateName) {

        emp_name = updateName;

    }

    // here we set Getter method for ’emp_age’

    int getEmpAge() const {

        return emp_age;

    }

    // here we set Setter method for ’emp_age’

    void setEmpAge(int updateAge) {

        if (updateAge >= 0) {  // here we Add a simple validation to prevent negative emp_age

            emp_age = updateAge;

        } else {

            std::cout << “Negative employee emp_age, Age must be a non-negative value.” << std::endl;

        }

    }

};

int main() {

    Employee employee;

    // here we Use a setter methods to set employee class values

    employee.setEmpName(“Siddhi Deora”);

    employee.setEmpAge(19);

    // here we Use getter methods to access employee class values

    std::cout << “Employee Name is – ” << employee.getEmpName() << std::endl;

    std::cout << “Employee Age is – ” << employee.getEmpAge() << std::endl;

    // here we Attempt to set an invalid negative number employee age

    employee.setEmpAge(-1);

    return 0;

}

Explanation of a getters and setters method in a C++.

Private class data members.

  • यहाँ Employee क्लास में emp_name और emp_age क्लास मेंबर प्राइवेट डेटा फील्ड हैं, इसका मतलब है की उन्हें क्लास के बाहर से डायरेक्ट एक्सेस नहीं किया जा सकता है, और ये एक सिक्योर क्लास डाटा मेंबर एक्सट्रैक्शन मेथड है।

Getters Class method.

  • गेटर मेथड एम्प्लॉई क्लास में getEmpName() प्राइवेट emp_name मेंबर की वैल्यू को प्रोवाइड करता है।
  • जहा getEmpAge() प्राइवेट emp_age मेंबर की वैल्यू को प्रोवाइड करता है।

Setters Class method.

  • सेटर मेथड में setEmpName(const std::string& updateName) emp_name वैल्यू को सेट करता है।
  • जहा setEmpAge(int updateAge) emp_age वैल्यू को सेट करने में हेल्प करता है, लेकिन इसमें हमने एक इजी एम्प्लॉई ऐज वैलिडेशन फीचर्स को ऐड किया गया है. जिससे की यह फिक्स हो सके कि emp_age नेगेटिव नंबर में डिस्प्ले नहीं हो।

Leave a Reply