Introduction to web frameworks Flask or Django In Hindi
पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में वेब फ्रेमवर्क एक सॉफ्टवेयर स्ट्रक्चर फ्रेमवर्क या प्लेटफार्म है, जो पाइथन यूजर प्रोग्रामर को इन फ्रेमवर्क टूल्स की हेल्प से पाइथन में वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन डिज़ाइन डेवलप करने के लिए कई एसेंशियल टूल और लाइब्रेरी प्रोवाइड करता है। पाइथन में स्क्रैच से स्टार्ट करने के बदले, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स वेब यूआरएल रूटिंग, रिक्वेस्ट हैंडल करना, डेटाबेस, टेम्प्लेट, फॉर्म, ऑथेंटिकेशन और सिक्योरिटी जैसे कॉमन वेबसाइट वेबपेज टास्क को मैनेज करने के लिए इन रेडीमेड पाइथन फ्रेमवर्क टूल्स का यूज़ कर सकते हैं।

पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कई पॉपुलर वेब फ्रेमवर्क मौजूद हैं, लेकिन इनमे से Flask और Django दो सबसे कॉमन और पॉपुलर वेब डिज़ाइन डेवलपमेंट फ्रेमवर्क हैं।
What is a web application in Python?
पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में वेब एप्लिकेशन एक सिस्टम डिफाइन प्रोग्राम है, जिसे पाइथन यूज़र क्लाइंट वेब ब्राउज़र सॉफ्टवेयर के माध्यम से कण्ट्रोल और एक्सेस करते हैं।
Web application example.
- ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट डिज़ाइन डेवलपमेंट में
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सप्लोरेशन में
- बैंकिंग एप्लिकेशन मैनेजमेंट में
- स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम फॉर स्कूल और कॉलेज में
- एक पर्सनल ब्लॉग और वेबपेज में
- ऑनलाइन रिजर्वेशन बुकिंग सिस्टम में
Basic web user communication works something like this.
इंटरनेट यूज़र
↓
क्लाइंट वेब ब्राउज़र सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन
↓
HTTP वेब रिक्वेस्ट
↓
डेडिकेटेड वेब सर्वर / Python फ्रेमवर्क
↓
एप्लिकेशन लॉजिक
↓
डेटाबेस एक्सेस
↓
HTTP रिस्पॉन्स
↓
क्लाइंट वेब ब्राउज़र
उदाहरण के लिए, जब कोई इंटरनेट यूज़र इस एड्रेस पर मूव करता है.
/employee/109
तो पाइथन वेब फ्रेमवर्क इस वेब रिक्वेस्ट को इनपुट लेता है, और यह तय करता है कि कौन सा कोड /employee/109 वेब रिक्वेस्ट को हैंडल करेगा, शायद यह मौजूदा डेटाबेस से इनफार्मेशन को पिक करता है, और क्लाइंट के वेब ब्राउज़र में उस रिस्पॉन्स को रिटर्न करता है।
Why use a web framework in Python web development?
पाइथन वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क लाइब्रेरी के बिना, पाइथन वेब डेवलपर को कई कॉमन वेब-डेवलपमेंट फीचर्स को किसी वेबपेज वेबसाइट में मैन्युअली आर्डर में इम्प्लीमेंट करना होगा।
A ready-made framework in Python web development provides you tools and the features.
- वेबपेज वेबसाइट यूआरएल रूटिंग
- वेबपेज HTTP रिक्वेस्ट और रिस्पॉन्स को इजी हैंडल करना
- HTML टेम्प्लेट डेवलपमेंट सपोर्ट
- वेबसाइट बेस्ड डेटाबेस इंटरैक्शन फीचर्स
- फ़ॉर्म क्लाइंट वेब यूजर डाटा इनफार्मेशन कलेक्शन के लिए
- ऑनलाइन वेब यूजर ऑथेंटिकेशन सिस्टम
- मल्टीप्ल वेब रिक्वेस्ट सेशन
- एनी ऑनलाइन वेब एरर हैंडलिंग सलूशन
- वेबसाइट एडवांस सिक्योरिटी फ़ीचर
- वेब एप्लिकेशन ऑर्गनाइज़ेशन
इस वजह से, पाइथन रेडीमेड वेब फ्रेमवर्क आपके वेब डेवलपमेंट प्रोसेस को फ़ास्ट, मेंटेन करने में आसान और ज़्यादा स्ट्रक्चर्ड आर्डर में डेवलप करते हैं।
Flask Web Framework in Python.
पाइथन वेब डेवलपमेंट में फ़्लास्क एक लाइटवेट रेडीमेड वेब फ्रेमवर्क लाइब्रेरी है।
फ़्लास्क वेब फ्रेमवर्क को ज्यादातर एक माइक्रोफ़्रेमवर्क के रूप में जाना जाता है, क्योंकि फ़्लास्क वेब फ्रेमवर्क का कोर एक लार्ज वेब डेवलपमेंट प्रोजेक्ट स्ट्रक्चर को फ़ोर्स किए बिना या डिफ़ॉल्ट रूप से हर पॉसिबल फ़ीचर को शामिल किए बिना वेब एप्लिकेशन डिज़ाइन डेवलपमेंट के लिए सभी एसेंशियल बेसिक टूल और फीचर्स को प्रोवाइड करता है।
Installing the Flask framework in Python programming.
Use the Python pip command.
pip install flask
A simple Python program for the Flask framework.
from flask import Flask
app = Flask(__name__)
@app.route(“/”)
def home():
return “Welcome to, Python Flask framework”
if __name__ == “__main__”:
app.run()
जब आप इस एप्लिकेशन को रन करते है, तो क्लाइंट वेब ब्राउज़र में सही लोकल एड्रेस यह आउटपुट डिस्प्ले होता है.
Welcome to, Python Flask framework
Understanding a Flask program in Python.
तो चलिए ऊपर दिए गए फ्लास्क प्रोग्राम के हर एलिमेंट को बेहतर समझते हैं।
Import Flask
from flask import Flask
यह पाइथन एनवायरनमेंट में Flask वेब फ्रेमवर्क क्लास को इंपोर्ट करता है।
Create a Python web application
app = Flask(__name__)
यह पाइथन एनवायरनमेंट में Flask वेब फ्रेमवर्क एप्लिकेशन के लिए ऑब्जेक्ट को बनाता है।
Define a web route.
@app.route(“/”)
यह पाइथन एनवायरनमेंट में एक रूट एक यूआरएल को पाइथन फ़ंक्शन से जोड़ता है।
यहां रुट, / स्लैश सिंबल हमें होम पेज इन्फो डिस्प्ले करता है।
Define a one function.
def home():
return “Welcome to, Python Flask framework”
जब फ्लास्क में कोई / होम रुट पर मूव करता है, तो Flask इस फ़ंक्शन को रन करता है, और वेब रिस्पॉन्स डिस्प्ले करता है।
Flask Routing in Python.
इसी प्रकार यूजर पाइथन एनवायरनमेंट में Flask वेब फ्रेमवर्क एप्लिकेशन का यूज़ कर अलग-अलग रूट को अप्लाई करके मल्टीप्ल वेबपेज क्रिएट कर सकते हैं.
from flask import Flask
app = Flask(__name__)
@app.route(“/”)
def home():
return “Home Page”
@app.route(“/blog”)
def blog():
return “Blog Page”
@app.route(“/about”)
def about():
return “About Us Page”
@app.route(“/contact”)
def contact():
return “Contact Us Page”
@app.route(“/disclaimers”)
def disclaimers():
return “Disclaimers Page”
if __name__ == “__main__”:
app.run()
अब यहाँ फ्लास्क वेब फ्रेमवर्क एप्लिकेशन में पांच रूट वेबपेज डिफाइन हैं.
/ → Home Page
/blog → Blog Page
/about → About Us Page
/contact → Contact Us Page
/disclaimers → Disclaimers Page
Advantages of Flask for Python Web Development.
पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में फ्लास्क इसलिए पॉपुलर है. क्योंकि,
- फ्लास्क एक इजी सिंपल वेब फ्रेमवर्क है
- फ्लास्क एक लाइटवेट वेब फ्रेमवर्क है
- फ्लास्क एक फ्लेक्सिबल वेब फ्रेमवर्क है
- फ्लास्क वेब डेवलपमेंट सीखने में आसान है
- छोटे और मीडियम साइज़ वेब एप्लिकेशन के लिए फ्लास्क अच्छा है
- फ्लास्क वेब फ्रेमवर्क कस्टमाइज़ करने में आसान है
जब वेब डेवलपर एक इजी लाइटवेट फ्रेमवर्क चाहता है, तो फ्लास्क अक्सर एक अच्छा वेब डेवलपमेंट ऑप्शन है, आप इसके अलग-अलग लाइब्रेरी और कंपोनेंट को सलेक्ट कर सकते है।
Django Python Web Development Framework.
पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Django एक फुल-फीचर्ड पाइथन वेब डिज़ाइन डेवलपमेंट फ्रेमवर्क लाइब्रेरी है, Django फ्रेमवर्क को स्ट्रांग वेब एप्लिकेशन डिज़ाइन डेवलप करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Flask वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क के अपोजिट, Django पाइथन वेब डेवलपमेंट अपने फ्रेमवर्क के कई कॉम्पोनेन्ट के रूप में हमें कई फीचर्स प्रोवाइड करता है।
Django follows this principle in Python web development.
“खुद को रिपीट न करें” (DRY)
Django वेब फ्रेमवर्क एक स्ट्रक्चर्ड वेब आर्किटेक्चर को भी फॉलो करता है, जो लार्ज स्केल वेब एप्लिकेशन को ग्रुप ऑर्गनाइज़ करने में हेल्प करता है।
Installing the Django web framework in Python.
पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में Django वेब फ्रेमवर्क को कुछ इस तरह से मैन्युअल इंस्टॉल किया जा सकता है.
pip install django
You can check the Django installation in your Python development environment by running.
django-admin –version
Creating a Django project in the Python environment.
पाइथन वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क में एक नया Django प्रोजेक्ट कुछ इस तरह क्रिएट किया जा सकता है.
django-admin startproject myfirstproject
The structure of a new Django project looks like this.
myfirstproject/
│
├── manage.py
│
└── myfirstproject/
├── __init__.py
├── settings.py
├── urls.py
├── asgi.py
└── wsgi.py
Explanation of required myfirstproject/ Django project file.
manage.py
यह फाइल एक नया Django प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सर्वर स्टार्ट करने और वेब एप्लिकेशन बनाने जैसे एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क अप्लाई करने के लिए यूज़ की जाती हैं।
settings.py
इसमें आपके नए Django प्रोजेक्ट फाइल की कॉन्फ़िगरेशन होती है।
urls.py
यह Django प्रोजेक्ट में वेब यूआरएल रूटिंग को इंडीकेट करता है।
asgi.py and wsgi.py
यह Django प्रोजेक्ट में कम्पैटिबल एप्लिकेशन सर्वर के लिए एंट्री पॉइंट प्रोवाइड करते हैं।
Creating a new Django application in the Python web development framework.
पाइथन वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क में एक नया Django प्रोजेक्ट के अंदर, वेब डेवलपर एक एप्लिकेशन डिज़ाइन डेवलप कर सकते हैं.
python manage.py startapp students
A Django project in the Python web development framework can contain multiple applications.
For example.
Company project
│
├── founder/Ceo
├── employee
├── manager
└── salary
यह पाइथन वेब डेवलपर को एक लार्ज वेब प्रोजेक्ट को लॉजिकल कंपोनेंट्स में डिवाइड कर डिस्प्ले करने में हेल्प करता है।
Essential Features of the Django Python Web Development.
Django पाइथन वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क वेब डेवलपर को कई फीचर्स प्रोवाइड करता है, जिनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं.
URL routing features.
यह फीचर्स किसी वेबसाइट वेबपेज के यूआरएल को व्यूज़ में मैप करता है।
Views Routing features.
यह Django फीचर वेब एप्लिकेशन लॉजिक होल्ड करते हैं, और यह तय करते हैं कि कौन सा रिस्पॉन्स वापस आना चाहिए।
Templates Routing features.
यह Django फीचर डायनैमिकली HTML वेबपेज जेनरेट करने के लिए यूज़ होता हैं।
ORM features.
यह Django फीचर एक ऑब्जेक्ट-रिलेशनल मैपर (ORM) प्रोवाइड करता है, जो Django वेब डेवलपर्स को हर वेब ऑपरेशन के लिए SQL क्रिएट करने के बदले पाइथन ऑब्जेक्ट्स और क्वेरीज़ का यूज़ करके डेटाबेस के साथ काम करने में हेल्प करता है।
Authentication features.
इस Django फीचर में वेब यूज़र्स, पासवर्ड, लॉगिन, लॉगआउट, और परमिशन के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट मिलता है।
Admin interface features.
Django फीचर के सबसे यूज़फुल और बेस्ट फ़ीचर्स में से एक इसका बिल्ट-इन एडमिनिस्ट्रेटिव इंटरफ़ेस एनवायरनमेंट होता है, जिसका यूज़ वेब एप्लिकेशन डेटा को मैनेज करने में किया जा सकता है।
Security features.
इस Django फीचर में कॉमन वेब-एप्लिकेशन थ्रेट के लिए बिल्ट-इन प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी मैकेनिज़्म प्रोवाइड करता है।
Flask vs. Django Framework in Python Web Development.
| Each feature | Flask python web framework | Django python web framework |
| Its type | Flask use microframework for web development | Django support full-featured web development framework |
| Its complexity | Flask web framework relatively simple to implement | Django web framework more structured and some complex |
| Flexibility features | Flask web framework support very high flexibility | Django web framework more conventions features |
| Built-in features or not | Flask web framework provides fewer features | Django web framework provides many features |
| Database orm concept | Flask web framework not built into flask core | Django web framework built-in orm |
| Admin interface dashboard | Flask web not built into flask core dashboard | Django web framework built-in admin panel |
| Authentication concept | Flask web framework usually added through web extensions | Django web framework built-in authentication support |
| Learning curve or not | Flask web framework generally easier initially stage | Django web framework more concepts to learn in detail |
| Best usages for | Flask web framework usages in small/medium apps and apis | Django web framework usages in larger, feature-rich applications |
Example of Flask and Django in Python Web Development.
Example of Flask Python Web Development Framework.
किसी पाइथन वेब डेवलपमेंट में फ्लास्क फ्रेमवर्क का यूज़ एक बहुत स्माल Flask एप्लिकेशन की सिर्फ़ कुछ लाइनों में क्रिएट किया जा सकता है.
from flask import Flask
app = Flask(__name__)
@app.route(“/”)
def home():
return “Lets Try Flask Framework”
if __name__ == “__main__”:
app.run()
Example of Django Python Web Development Framework.
पाइथन Django वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क को ज़्यादा प्रोजेक्ट स्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है, लेकिन जैसे-जैसे इसके एप्लिकेशन इनक्रीस होते हैं, Django स्ट्रक्चर काम का हो जाता है।
A simple Django framework flow for Python web development looks like this.
क्लाइंट वेब ब्राउज़र
↓
डेडिकेटेड URL
↓
Django URL कॉन्फ़िगरेशन
↓
व्यू
↓
मॉडल / डेटाबेस
↓
टेम्पलेट
↓
रिस्पॉन्स
↓
वेब ब्राउज़र आउटपुट प्रीव्यू
Architecture of the Flask and Django web development frameworks in Python.
Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क को समझने का एक बेसिक मेथड है, आपको वेब डेवलपमेंट में Flask और Django मॉडल-व्यू-कंट्रोलर (MVC) पैटर्न और Django की मिलती-जुलती टर्मिनोलॉजी के बारे में डिटेल सीखना पड़ेगा।
Flask and Django models.
यह Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में डेटा और डेटाबेस से जुड़े ऑपरेशन को हैंडल करता है।
Flask and Django Views.
यह Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क एप्लिकेशन लॉजिक को हैंडल करता है, और तय करता है कि कौन सी जानकारी वापस रिटर्न होनी चाहिए।
Controller / URL Routing.
यह तय करता है कि वेब एप्लिकेशन का कौन सा हिस्सा वेब रिक्वेस्ट को हैंडल करेगा। Django फ्रेमवर्क सामान्य रूप से मॉडल, व्यू और टेम्पलेट (MVT) वर्ड का यूज़ करता है.
- मॉडल → डेटाबेस/डेटा
- व्यू → एप्लीकेशन लॉजिक
- टेम्पलेट → प्रेजेंटेशन/HTML
When should a Python web developer use the Flask framework?
Choose the Flask web development framework when.
- जब पाइथन वेब डेवलपर को एक सिंपल वेब डिज़ाइन डेवलपमेंट फ्रेमवर्क चाहिए।
- जब पाइथन वेब डेवलपर वेब डेवलपमेंट को स्टार्ट से सीख रहे हों।
- जब पाइथन वेब डेवलपर एक स्माल वेब एप्लीकेशन डेवलप कर रहे हों।
- जब पाइथन वेब डेवलपर एक लाइटवेट एपीआई डिज़ाइन कर रहे हों।
- यहाँ आप कौन से वेब कंपोनेंट का यूज़ करते हैं, उस पर आप ज़्यादा कंट्रोल चाहते हों।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को ज़्यादा बिल्ट-इन फीचर्स की ज़रूरत न हो।
When should a Python web developer use the Django framework?
Choose the Django web development framework when.
- जब पाइथन वेब डेवलपर एक बड़ा वेब एप्लीकेशन डेवलप कर रहे हों।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को स्ट्रिक्ट वेब ऑथेंटिकेशन और परमिशन की ज़रूरत हो।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को अपने प्रोजेक्ट में बड़े डेटाबेस मैनेजमेंट की ज़रूरत हो।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को एक बिल्ट-इन एडमिन इंटरफ़ेस चाहिए होता है।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को एक अच्छी तरह से डिफाइन किया गया वेब प्रोजेक्ट स्ट्रक्चर की जरूरत हो।
- जब पाइथन वेब डेवलपर को एक मौजूदा फ्रेमवर्क से कई बेसिक वेब-डेवलपमेंट फीचर्स की आवश्यकता हों।
A simple example of the Flask vs. Django framework in Python web development.
माना की पाइथन वेब डेवलपर एक कंपनी मैनेजमेंट सिस्टम डिज़ाइन डेवलप करना चाहते हैं।
Flask फ्रेमवर्क के साथ, वेब डेवलपर एक स्माल एप्लिकेशन से स्टार्ट कर सकते हैं, और सिर्फ़ अपनी प्रोजेक्ट की ज़रूरत के ही वेब फ़ीचर को इसमें ऐड कर सकते हैं.
With the Flask web development framework.
Flask
↓
रूटिंग
↓
वेब डेवलपर के सिलेक्टेड डेटाबेस टूल
↓
वेब डेवलपर का सिलेक्टेड ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म
↓
वेब डेवलपर के सिलेक्टेड एक्सटेंशन
With the Django framework, you get many common components already built in.
Django
↓
वेब URL रूटिंग
↓
व्यूज़
↓
ORM
↓
यूजर ऑथेंटिकेशन
↓
एडमिन पैनल डैशबोर्ड
↓
टेम्प्लेट चॉइस
↓
सिक्योरिटी फ़ीचर
इस वजह से, Django वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क एक फ़ीचर-रिच एप्लिकेशन के लिए स्पेशली इजी हो सकता है, जबकि Flask वेब डेवलपमेंट फ्रेमवर्क वेब डेवलपर को अपने एप्लिकेशन को अपनी मर्ज़ी से असेंबल करने की ज़्यादा फ्रीडम प्रोवाइड करता है।
Advantages of Web Frameworks in Python Web Development
Using Flask or Django web frameworks offers several advantages.
- Faster development – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में कॉमन फ़ंक्शनैलिटी पहले से ही मौजूद है।
- Better organization – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में वेब एप्लिकेशन को लॉजिकल कंपोनेंट में डिवाइड किया जा सकता है।
- Database support – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क डेटाबेस ऑपरेशन को इजी कर सकते हैं।
- Security – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क को आम सिक्योरिटी इश्यूज प्रॉब्लम्स के लिए टूल और प्रोटेक्शन प्रोवाइड करता हैं।
- Maintainability – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में स्ट्रक्चर्ड एप्लिकेशन को मॉडिफाई करना इजी होता है।
- Scalability – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में दोनों का यूज़ ऐसे वेब एप्लिकेशन डेवलप करने में किया जा सकता है, जो समय के साथ इनक्रीस होते हैं।
- Community support – Flask और Django दोनों वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क दोनों में बड़ी Python डेवलपर कम्युनिटी पहले से मौजूद होती हैं।
Conclusion of Introduction to Web Frameworks: Flask or Django.
पाइथन में वेब फ्रेमवर्क का यूज़ करके पाइथन वेब डेवलपर वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन इजी डेवलप कर सकते हैं।
Flask and Django are both Python web development frameworks.
Flask Web Development Framework.
- Flask एक लाइटवेट,इजी और फ्लेक्सिबल वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क है
Django Web Development Framework.
- Django वेब डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क एक फुल-फीचर्ड, स्ट्रक्चर्ड और लार्ज लेवल वेब एप्लिकेशन डिज़ाइन डेवेलपमेंट के लिए बेस्ट चॉइस है
An easy way to remember the difference between Flask and Django is.
- Flask → मिनिमल + फ्लेक्सिबल
- Django → कम्प्लीट + स्ट्रक्चर्ड
याद रहे, Flask और Django दोनों ही यूज़फुल पाइथन वेब फ्रेमवर्क टेक्नोलॉजी हैं। Flask फ्रेमवर्क को स्टार्ट में समझना अक्सर आसान होता है, जबकि Django लार्ज, फीचर-रिच वेब एप्लिकेशन के लिए ज़्यादा बिल्ट-इन फीचर्स फंक्शनैलिटी प्रोवाइड करता है।

