Creating, Altering, and Dropping Stored Procedures In Hindi
स्टोर्ड प्रोसीजर डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में जैसे, MySQL, PostgreSQL, और SQL Server जैसे कई रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) सॉफ्टवेयर का एक एसेंशियल बिल्ट-इन फंक्शन या फीचर हैं। स्टोर्ड प्रोसीजर डेटाबेस यूजर को SQL क्वेरी कमांड स्टेटमेंट की एक सीरीज़ को स्टोर करने में हेल्प करते हैं. जिन्हें डेटाबेस सिस्टम में एक ही यूनिट के रूप में एक्सेक्यूट किया जा सकता है, जिससे कस्टम यूजर डिफाइन डेटाबेस टास्क ऑपरेशन इजी हो जाते हैं, इसमें डेटाबेस क्वेरी सोर्स कोड को दोबारा यूज़ किया जा सकता है, और इसमें डेटाबेस क्वेरी को पार्स करने की ज़रूरत कम करके इसकी परफॉर्मेंस इम्प्रूव होती है।

Creating a Stored Procedure in a Database Management System.
Creating a Stored Procedure in MySQL.
MySQL डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में एक स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करने के लिए, CREATE PROCEDURE क्वेरी कमांड स्टेटमेंट का यूज़ किया जाता है। डेटाबेस यूजर इनपुट (IN), आउटपुट (OUT), या इनपुट/आउटपुट (INOUT) पैरामीटर इसमें अपने अनुसार यूज़ या इंडीकेट कर सकते हैं।
Syntax of a MySQL Stored Procedure.
CREATE PROCEDURE procedure_name([parameter1 datatype, parameter2 datatype, …])
BEGIN
— Your desired SQL query command statement
END;
Example of a MySQL Stored Procedure.
CREATE PROCEDURE GetEmployeeData(IN emp_id INT)
BEGIN
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = emp_id;
END;
यहाँ इस एक्साम्प्ल में, GetEmployeeData नाम से एक MySQL स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करता है, जो मौजूदा एम्प्लॉई टेबल में इनपुट के रूप में एम्प्लॉई ID (emp_id) वैल्यू को लेता है, और एम्प्लॉई टेबल से एम्प्लॉई का नाम, डेसिगनेशन और उसके पे के बारे में डिटेल इनफार्मेशन को इंडीकेट करता है।
Creating a Stored Procedure in PostgreSQL.
PostgreSQL डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में, डेटाबेस यूजर एक स्टोर्ड प्रोसीजर (PostgreSQL में फंक्शन्स के रूप में जाने जाते हैं) को क्रिएट करने के लिए CREATE FUNCTION क्वेरी कमांड स्टेटमेंट का यूज़ करते हैं। PostgreSQL में इन फंक्शन्स को डिक्लेअर और डिफाइन करने के लिए एक अलग सिंटेक्स का भी यूज़ करता है।
Syntax of a PostgreSQL Stored Procedure.
CREATE OR REPLACE FUNCTION function_name(parameter1 datatype, parameter2 datatype)
RETURNS return_type AS $$
BEGIN
— Your desired SQL query command statement
RETURN value;
END;
$$ LANGUAGE plpgsql;
Example of a PostgreSQL Stored Procedure.
CREATE OR REPLACE FUNCTION GetEmployeeData(emp_id INT)
RETURNS TABLE(emp_name TEXT, designation TEXT, pay NUMERIC) AS $$
BEGIN
RETURN QUERY
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = emp_id;
END;
$$ LANGUAGE plpgsql;
यहाँ इस एक्साम्प्ल में, यह एक फ़ंक्शन GetEmployeeData को क्रिएट करता है, जो इनपुट के रूप में एक एम्प्लॉई ID वैल्यू को लेता है, और एक रिज़ल्ट सेट (emp_name, designation, pay) आदि एम्प्लॉई टेबल डाटा इनफार्मेशन को डिस्प्ले करता है।
Creating a Stored Procedure in SQL Server.
SQL Server डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में, डेटाबेस यूजर MySQL डेटाबेस सॉफ्टवेयर की तरह ही, एक स्टोर्ड प्रोसीजर को क्रिएट करने के लिए CREATE PROCEDURE क्वेरी कमांड स्टेटमेंट का यूज़ करते हैं।
Syntax of a SQL Server Stored Procedure.
CREATE PROCEDURE procedure_name (@parameter1 datatype, @parameter2 datatype, …)
AS
BEGIN
— Your desired SQL query command statement
END;
Example of a SQL Server Stored Procedure.
CREATE PROCEDURE GetEmployeeData
@emp_id INT
AS
BEGIN
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = @emp_id;
END;
यहाँ इस एक्साम्प्ल में, SQL Server एक स्टोर्ड प्रोसीजर GetEmployeeData नाम से क्रिएट करता है, जो emp_id को इनपुट पैरामीटर के रूप में इनपुट लेता है, और एम्प्लॉई टेबल में एम्प्लॉई का नाम, डेसिगनेशन, और उसके पे डिटेल इनफार्मेशन को प्रोवाइड करता है।
Modifying a Stored Procedure Created in Your Existing Database Software.
कुछ डेटाबेस सिस्टम में ALTER PROCEDURE क्वेरी कमांड स्टेटमेंट का यूज़ करके स्टोर्ड प्रोसीजर को क्रिएट करने के बाद उसे फिर से अपडेट या मॉडिफाई किया जा सकता है. लेकिन यह कमांड ज्यादातर मामलो में फुल्ली सपोर्टेड नहीं होता है। इसके बदले, ज़्यादातर डेटाबेस यूजर RDBMS के लिए डेटाबेस यूजर को मौजूदा प्रोसीजर को डिलीट कर एक नया डेटाबेस टेबल प्रोसीजर क्रिएट करना होता है।
MySQL Modifying a Stored Procedure Concept.
MySQL डेटाबेस सॉफ्टवेयर में, डेटाबेस यूजर डायरेक्ट स्टोर्ड प्रोसीजर में किसी भी प्रकार के अपडेट मॉडिफिकेशन नहीं कर सकते है। लेकिन कोई अपडेट करने के लिए, डेटाबेस यूजर को मौजूदा MySQL क्रिएटेड प्रोसीजर को डिलीट कर अपडेटेड डेफ़िनिशन के साथ एक नया प्रोसीजर क्रिएट करना होगा।
Steps for modifying in MySQL database software.
अपने पहले से बने मौजूदा डेटाबेस स्टोर्ड प्रोसीजर डाटा को डिलीट करे.
DROP PROCEDURE IF EXISTS procedure_name;
इसके साथ अपने नए कस्टम अपडेटेड लॉजिक एक्सप्रेशन के साथ एक नया प्रोसीजर क्रिएट करे।
PostgreSQL Modifying a Stored Procedure Concept.
PostgreSQL डेटाबेस सॉफ्टवेयर में, डेटाबेस यूजर CREATE OR REPLACE FUNCTION सिंटैक्स मेथड का यूज़ करके इसके फ़ंक्शन को मॉडिफाई कर सकते हैं। यह टास्क रियल में आपके मौजूदा फ़ंक्शन को डिलीट कर देता है, और एक नया फ़ंक्शन क्रिएट करता है।
Example of steps for modifying in PostgreSQL database software.
CREATE OR REPLACE FUNCTION GetEmployeeData(emp_id INT)
RETURNS TABLE(emp_name TEXT, designation TEXT, pay NUMERIC) AS $$
BEGIN
RETURN QUERY
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = emp_id;
END;
$$ LANGUAGE plpgsql;
यह कमांड क्वेरी स्टेटमेंट आपके मौजूदा GetEmployeeData फ़ंक्शन को नई डेफ़िनिशन से रिप्लेस कर देता है।
SQL Server Modifying a Stored Procedure Concept.
SQL Server डेटाबेस सॉफ्टवेयर में, डेटाबेस यूजर अपने मौजूदा स्टोर्ड प्रोसीजर को रिप्लेस करने के लिए ALTER PROCEDURE कमांड का यूज़ नहीं कर सकते है। इसके बदले, डेटाबेस यूजर को पहले से बने स्टोर्ड प्रोसीजर को डिलीट करना होगा और इसे नई डेफ़िनिशन लॉजिक एक्सप्रेशन के साथ फिर से क्रिएट करना होगा।
Example of steps for modifying in SQL Server database software.
पहले से बने अपने मौजूदा स्टोर्ड प्रोसीजर डाटा इनफार्मेशन को डिलीट करे.
DROP PROCEDURE IF EXISTS GetEmployeeData;
इसके बाद डेटाबेस यूजर अपने एक अपडेटेड लॉजिक एक्सप्रेशन के साथ एक नया प्रोसीजर इनफार्मेशन को क्रिएट करे।
Deleting a previously created stored procedure in database software.
डेटाबेस यूजर अलग अलग डेटाबेस सॉफ्टवेयर से क्रिएटेड स्टोर्ड प्रोसीजर को डिलीट करने के लिए, आप DROP PROCEDURE (या PostgreSQL में DROP FUNCTION) कमांड स्टेटमेंट को अप्लाई करते हैं।
Deleting a previously created stored procedure MySQL.
DROP PROCEDURE IF EXISTS procedure_name;
यदि इसमें आपके द्वारा पहले से क्रिएट किये गए स्टोर्ड प्रोसीजर procedure_name का नाम मौजूद है, तो यह उसे तुरंत डिलीट कर देगा।
Deleting a previously created stored procedure PostgreSQL.
DROP FUNCTION IF EXISTS function_name;
यदि इसमें आपके द्वारा पहले से क्रिएट किये गए फंक्शन (स्टोर्ड प्रोसीजर) function_name का नाम मौजूद है, तो यह उसे तुरंत डिलीट कर देगा।
SQL Server
DROP PROCEDURE IF EXISTS procedure_name;
यदि इसमें आपके द्वारा पहले से क्रिएट किये गए स्टोर्ड प्रोसीजर procedure_name का नाम मौजूद है, तो यह उसे तुरंत डिलीट कर देगा।
Here’s a step-by-step example of creating, changing, and deleting a stored procedure.
यहाँ डेटाबेस सॉफ्टवेयर में यूजर को एक नया स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करने, उसे मॉडिफाई करने और डिलीट करने का स्टेप-बाय-स्टेप एक्साम्प्ल दिया गया है।
Step 1: Creating a New Stored Procedure.
— MySQL डेटाबेस सॉफ्टवेयर में एक प्रोसीजर बनाएँ।
CREATE PROCEDURE GetEmployeeData(IN emp_id INT)
BEGIN
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = emp_id;
END;
Step 2: Modify an already created stored procedure as needed.
अपने पहले से बने मौजूदा प्रोसीजर को हटाएँ।
DROP PROCEDURE IF EXISTS GetEmployeeData;
अब इसे नए SQL लॉजिक या एक अतिरिक्त पैरामीटर के साथ एक अपडेटेड प्रोसीजर बनाएँ।
CREATE PROCEDURE GetEmployeeData(IN emp_id INT, IN organization VARCHAR(130))
BEGIN
SELECT emp_name, designation, pay
FROM employee
WHERE employee_id = emp_id AND organization = organization;
END;
Step 3: Dropping your existing stored procedure.
DROP PROCEDURE IF EXISTS GetEmployeeData;
Conclusion of Creating, Altering, and Dropping Stored Procedures.
- MySQL – डेटाबेस सॉफ्टवेयर में एक नया स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करने CREATE PROCEDURE क्वेरी कमांड का यूज़ करें। इसमें कोई डायरेक्ट ALTER PROCEDURE सपोर्ट नहीं है. इसके बदले, अपने पहले के प्रोसीजर को ड्रॉप करें और फिर से एक नया स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करे।
- PostgreSQL – डेटाबेस सॉफ्टवेयर में एक नया स्टोर्ड प्रोसीजर फंक्शन क्रिएट और मॉडिफाई, दोनों टास्क के लिए CREATE OR REPLACE FUNCTION क्वेरी कमांड का यूज़ करें।
- SQL Server – डेटाबेस सॉफ्टवेयर में एक नया स्टोर्ड प्रोसीजर क्रिएट करने के लिए CREATE PROCEDURE क्वेरी कमांड का यूज़ करें। अपने मौजूदा स्टोर्ड प्रोसीजर मॉडिफाई करने के लिए, स्टोर्ड प्रोसीजर को पहले ड्रॉप करें और उसे फिर से नया क्रिएट करे।
