Getters and Setters c# In Hindi

Getters and Setters c# In Hindi

C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में यूजर डिफाइन क्लास के मेंबर्स फ़ील्ड्स के एक्सेस को हैंडल या कंट्रोल करने के लिए आप गेटर्स और सेटर्स फंक्शन मेथड को यूज़ कर सकते है। यहाँ गेटर्स और सेटर्स मेथड C# प्रोग्रामर को प्राइवेट क्लास फ़ील्ड्स की वैल्यू को कंट्रोल तरीके से रीड करने (पाने) या मॉडिफाई (सेट करने) के फीचर्स प्रोवाइड करते हैं। जबकि यह मेथड C# क्लास के फ़ील्ड्स तक डायरेक्ट एक्सेस प्रोवाइड करते है. किसी भी C# प्रोग्राम में मौजूदा क्लास के डेटा इंटीग्रिटी को मेन्टेन या प्रोटेक्ट करने और डेटा को प्रॉपर आर्डर में मैनिपुलेट या कण्ट्रोल करने के लिए, आप किसी भी C# प्रोग्राम में गेटर्स और सेटर्स क्लास फंक्शन मेथड इनेबल प्रॉपर्टीज़ को यूज़ कर सकते है।

Getters and Setters c# In Hindi

So, let’s explore getters and setters class methods in C# programming.

Class properties with getters and setters.

किसी भी C# प्रोग्राम में एक यूजर डिफाइन क्लास प्रॉपर्टी एक क्लास का मेंबर या फील्ड होती है, जो मौजूदा प्रोग्राम के अनुसार क्लास के प्राइवेट फ़ील्ड्स की वैल्यूज़ को रीड करने, क्लास वैल्यू को राइट या कैलकुलेट करने में हेल्प करती है। C# यूजर क्लास की प्रॉपर्टी को मैनेज करने के लिए गेटर्स और सेटर्स फंक्शन मेथड को डिफाइन कर सकते हैं. जिससे कि यह मौजूदा प्रोग्राम में कंट्रोल या मैनेज किया जा सके कि किसी क्लास पॉपर्टीज़ फ़ील्ड एलिमेंट को कैसे एक्सेस या मॉडिफाई किया जा सके।

Syntax of getters and setters function method properties.

class Employee

{

    // here we define employee class Private field

    private string emp_name;

    // here we use Property with a getter and setter class method

    public string Name

    {

        get { return emp_name; }   // Getter method: here it returns the value of the current class field

        set { emp_name = value; }   // Setter method : here it assigns a new value to the class field

    }

}

Element of the getter and setter class methods.

  • Getter (get) – यहाँ गेटर क्लास मेथड C# यूजर को मौजूदा क्लास फील्ड प्रॉपर्टी की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट करने में हेल्प करता है।
  • Setter (set) – यहाँ सेटर क्लास मेथड C# यूजर को क्लास फील्ड प्रॉपर्टी को एक वैल्यू असाइन करने में हेल्प करता है।

Here’s an example of the getter and setter class methods.

  • यहाँ employee क्लास में नाम फ़ील्ड emp_name प्राइवेट डिफाइन किया गया है, और नाम क्लास प्रॉपर्टी इसे पब्लिक प्रॉपर्टी के रूप में रिप्रेजेंट करती है. जिससे आपको उस क्लास फ़ील्ड वैल्यू तक डायरेक्ट कंट्रोल्ड एक्सेस मिलता है। जब C# यूजर इस क्लास प्रॉपर्टी का यूज़ करते हैं. तो यहाँ आपके लिए गेट्टर और सेटर मेथड अपने आप स्टार्ट हो जाते हैं।

Using getters and setters in C#.

C# यूजर मौजूदा एम्प्लॉई क्लास में नाम फ़ील्ड की वैल्यू गेट या सेट करने के लिए नाम फील्ड प्रॉपर्टी को यूज़ कर सकते हैं।

Example of getters and setters.

using System;

class Employee

{

    // here we define Private field in employee class

    private string emp_name;

    // here we define Public class property with getter and setter class method

    public string Name

    {

        get

        {

            return emp_name; // here it return Getter

        }

        set

        {

            emp_name = value; // here it set Setter

        }

    }

}

class Program

{

    static void Main()

    {

        Employee employees = new Employee();

        // here it Using the setter class method to assign a value to the employee name field

        employees.Name = “Harry Deora”;

        // here we Using the getter class method to retrieve the value of the name field

        Console.WriteLine(employees.Name);

    }

}

Here getters and setters in example.

  • जब यहाँ employees.Name = “Harry Deora”; एग्जीक्यूट होता है, तो यह सेटर मेथड को कॉल करता है. जो प्राइवेट नेम फील्ड को “Harry Deora” वैल्यू को असाइन कर देता है।
  • जब Console.WriteLine(employees.Name ) कंसोल  स्टेटमेंट एग्जीक्यूट होता है, तो यह गेटर मेथड को कॉल करता है, जो नेम फील्ड की वैल्यू को रिट्रीव करता है।

Automatic Class Properties.

C# प्रोग्रामिंग आपको गेटर्स और सेटर्स क्लास मेथड प्रॉपर्टीज़ के लिए एक शॉर्टहैंड सिंटैक्स प्रोवाइड करता है, जिसमे एक्सप्लिसिट बैकिंग फील्ड की ज़रूरत नहीं होती है। इसे ऑटोमैटिक गेटर्स और सेटर्स क्लास मेथड प्रॉपर्टीज़ के रूप में जाना जाता है। यहाँ इस कंडीशन में, C# लैंग्वेज ऑटोमैटिकली क्लास प्रॉपर्टी के लिए प्राइवेट बैकिंग फील्ड को जेनरेट करता है।

Example of Automatic Class Properties.

class Employee

{

// यह एम्प्लॉई क्लास में गेटर और सेटर के साथ ऑटो-इम्प्लीमेंटेड प्रॉपर्टी करती है

public string Name { get; set; } // यह एम्प्लॉई क्लास के लिए ऑटोमैटिकली एक बैकिंग फील्ड बनाता है

public int Age { get; set; } // यह एम्प्लॉई क्लास के लिए ऑटोमैटिकली एक बैकिंग फील्ड क्रिएट करता है

}

Here in the Automatic Class Properties example.

  • यहाँ एम्प्लॉई क्लास में Name और Age क्लास फील्ड प्रॉपर्टीज़ में एक्सप्लिसिट बैकिंग फील्ड डिफाइन नहीं हैं. इसके बदले, C# कंपाइलर उन्हें ऑटोमैटिकली जरूरत पड़ने पर जनरेट करता है। इससे आपका क्लास प्रोग्राम कोड छोटा और ज़्यादा आसानी से रीड किया जा सकने वाला कोड बन जाता है. स्पेशली, तब जब आपको गेटर या सेटर मेथड में किसी एक्स्ट्रा लॉजिक की ज़रूरत न हो।

Automatic Getters and Setters Class Properties example.

तो चलिए एक C# प्रोग्राम में गेटर और सेटर प्रॉपर्टीज़ का इस्तेमाल पहले की तरह ही करते हैं.

using System;

class Employee

{

    // here we use Auto-implemented class getter and setter class properties

    public string Emp_Name { get; set; }

    public int Emp_Age { get; set; }

}

class Program

{

    static void Main()

    {

        // here we Create a Employee class object element

        Employee employees = new Employee();

        // here we Set employee class property values

        employees.Emp_Name = “Bhavshi Deora”;

        employees.Emp_Age = 24;

        // here we Display employee class property field member values

        Console.WriteLine(“Employee Name is – ” + employees.Emp_Name);

        Console.WriteLine(“Employee Age is – ” + employees.Emp_Age);

    }

}

Getters and setters with logic in C#.

C# यूजर प्रोग्राम में कुछ रूल्स या वैलिडेशन को अप्लाई करने के लिए गेटर और सेटर मेथड में कस्टम लॉजिक को ऐड कर सकते हैं। गेटर और सेटर लॉजिक ज्यादातर सेट या रिट्रीव की जा रही क्लास फील्ड की वैल्यू को वैलिडेट या मॉडिफाई करने में किया जाता है।

Example of adding logic to a getter and setter.

using System;

class Employee

{

    private string emp_name;

    // here we use Property with custom getter and setter method

    public string Name

    {

        get

        {

            return emp_name.ToUpper(); // Getter method – here it returns emp_name in uppercase format

        }

        set

        {

            // Setter method – here it validates the user input

            if (!string.IsNullOrEmpty(value))

                emp_name = value;

            else

                Console.WriteLine(“Please fill employe Name.”);

        }

    }

}

class Program

{

    static void Main()

    {

        Employee employees = new Employee();

        // here we Setting a valid employee name

        employees.Name = “Siddhi Deora”;

        // here we Getting the employee name (that return in uppercase format)

        Console.WriteLine(employees.Name);

        // here we Trying to set an empty name

        employees.Name = “”;

    }

}

Getters and setters with logic in the example.

  • यहाँ एम्प्लॉई क्लास में गेटर मेथड अपरकेस फॉर्मेट में एम्प्लॉई नाम फ़ील्ड की वैल्यू को रिटर्न करता है।
  • यहाँ सेटर क्लास मेथड यह पक्का करता है कि, एम्प्लॉई क्लास में नाम को एम्प्टी या नल वैल्यू पर सेट नहीं किया जा सकता है।

Read-only and write-only class properties.

C# प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सिर्फ़ गेट या सेट एक्सेसर प्रोवाइड कर रीड-ओनली या राइट-ओनली क्लास प्रॉपर्टीज़ भी क्रिएट कर सकते हैं।

Example of a Read-Only Class Property.

  • C# क्लास में एक रीड-ओनली प्रॉपर्टी वह होती है, जिसमें C# प्रोग्रामर गेट एक्सेसर प्रोवाइड करते हैं. लेकिन कोई सेट एक्सेसर नहीं करते है। इससे प्रॉपर्टी मौजूदा क्लास के बाहर से उस प्रॉपर्टी को बदला नहीं जा सकता है।

class Employee

{

    private string emp_name;

    // here we define a Read-only class property

    public string Name

    {

        get { return emp_name; }

    }

    public Employee(string emp_name)

    {

        this.emp_name = emp_name;

    }

}

In this Read-Only Class case.

  • यहाँ एम्प्लॉई क्लास में नाम प्रॉपर्टी को सिर्फ़ क्लास के बाहर से रीड किया जा सकता है, और इसकी वैल्यू को सिर्फ़ कंस्ट्रक्टर में सेट की जा सकती है।

Example of a write-only class property.

C# क्लास में एक राइट-ओनली प्रॉपर्टी वह होती है, जिसमें आप सेट एक्सेसर प्रोवाइड करते हैं. लेकिन कोई गेट एक्सेसर नहीं है। इससे आप प्रोग्राम में वैल्यू को असाइन कर सकते हैं, लेकिन आप उसे डायरेक्ट रीड नहीं कर सकते है।

class Employee

{

    private string emp_name;

    // here we define Write-only class property

    public string Name

    {

        set { emp_name = value; }

    }

}

In this case, the write-only class property.

  • यहाँ एम्प्लॉई क्लास में Name प्रॉपर्टी फील्ड को सिर्फ़ सेट किया जा सकता है, और प्रॉपर्टी के माध्यम से वैल्यू डायरेक्ट नहीं मिल सकती है।

A summary of the Getters and Setters methods in C# programming.

Getters methods in C#.

  • C# प्रोग्रामिंग में किसी क्लास फ़ील्ड या प्रॉपर्टी की वैल्यू को गेट करने के लिए गेटर मेथड का यूज़ किया जाता है।
  • C# प्रोग्राम में, get एक्सेसर मेथड आपको क्लास डेटा को कंट्रोल करके रिसीव करने के फीचर्स प्रोवाइड करता है।

Setters methods in C#.

  • C# प्रोग्रामिंग में किसी क्लास फ़ील्ड या प्रॉपर्टी की वैल्यू को सेट करने के लिए इसे यूज़ किया जाता है।
  • set क्लास एक्सेसर मेथड क्लास में कोई फील्ड प्रॉपर्टी वैल्यू को असाइन करने से पहले वैलिडेशन लॉजिक या डेटा मैनिपुलेशन को ऐड कर सकता है।

Automatic methods Properties in C#.

  • C# प्रोग्रामिंग में आटोमेटिक क्लास मेथड आपको डिफ़ॉल्ट get और set क्लास एक्सेसर मेथड के साथ प्रॉपर्टी क्रिएट करने के लिए एक शॉर्टहैंड मेथड प्रोवाइड करता है।
  • C# प्रोग्राम में कंपाइलर अपने आप क्लास प्रॉपर्टी फील्ड के लिए एक प्राइवेट बैकिंग फ़ील्ड जरूरत पड़ने पर क्रिएट करता है।

Read-Only methods Properties in C#.

  • C# प्रोग्रामिंग में प्रोग्रामर के पास सिर्फ़ एक getter (कोई setter नहीं) वाली एक क्लास फील्ड प्रॉपर्टी भी हो सकती है, जिससे यह क्लास में एक्सटरनली मॉडिफाई नहीं की जा सकती है।

Write-Only Class Properties in C#.

  • किसी C# प्रोग्राम में आपके पास सिर्फ़ सेटर (कोई गेटर नहीं) वाली एक क्लास फील्ड प्रॉपर्टी मेथड हो सकती है, जिससे क्लास में डेटा क्रिएट किया जा सकता है. लेकिन रीड नहीं किया जा सकता है।

Custom Logic Class Properties in C#.

  • किसी C# प्रोग्राम में गेटर्स और सेटर्स मेथड आपको क्लास वैल्यूज़ को एक्सेस या असाइन करने से पहले वैलिडेशन अप्लाई करने या उनमें मॉडिफाई करने के फीचर्स प्रोवाइड करता हैं।

Leave a Reply