Array methods (push(), pop(), shift(), unshift(), splice(), slice()) In Hindi

Array methods (push(), pop(), shift(), unshift(), splice(), slice()) In Hindi

जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग प्रोग्रामर को क्रिएटेड ऐरे को मेन्युप्लेट करने के लिए कई बिल्ट-इन फंक्शन और मेथड को प्रोवाइड करता है। ये बिल्ट-इन ऐरे मेथड प्रोग्रामर को मौजूदा ऐरे में नई एलिमेंट को ऐड करने, मौजूदा ऐरे एलिमेंट को डिलीट और मॉडिफाई करने की परमिशन प्रोवाइड करते हैं।

Array methods (push(), pop(), shift(), unshift(), splice(), slice()) In Hindi

So let’s get to know more about the multiple array methods used in JavaScript programming. These include push(), pop(), shift(), unshift(), splice(), and slice() array methods.

JavaScript push() array method.

जावास्क्रिप्ट ऐरे प्रोग्राम में push() मेथड किसी मौजूदा ऐरे के अंत में एक या अधिक एलिमेंट जोड़ने में हेल्प करती है, और मौजूदा ऐरे की नई लंबाई को बढाती है।

Syntax of JavaScript push() array method.

array.push(element1, element2, …, elementN);

Example of push() array method.

let course = [“o level”, “A level”];

let incorder = course.push(“b level”, “c level”);

console.log(course);  // Result is – [ ‘o level’, ‘A level’, ‘b level’, ‘c level’ ]

console.log(incorder);  // Result is – new increase order or array is 4

Explanation of push() array method.

इस प्रोग्राम में push() ऐरे मेथड course ऐरे के अंत में “b level” और “c level” ऐरे एलिमेंट को ऐड करती है।

JavaScript pop() array method.

जावास्क्रिप्ट ऐरे प्रोग्राम में pop() ऐरे मेथड मौजूदा किसी ऐरे से अंतिम ऐरे एलिमेंट को डिलीट कर ऐरे एलिमेंट को डिस्प्ले करता है।

Syntax of pop() array method.

let lastElement = array.pop();

Example of pop() array method.

let course = [“o level”, “A level”,”b level”, “c level”];

let decorder = course.pop();

console.log(course);  // Result is – [ ‘o level’, ‘A level’, ‘b level’ ]

console.log(decorder);  // Result is – c level

Explanation of pop() array method.

इस प्रोग्राम में pop() ऐरे मेथड ऐरे के लास्ट एलिमेंट इस कंडीशन में “c level” को डिलीट कर बचे हुए ऐरे एलिमेंट को डिस्प्ले करता है।

JavaScript shift() array method.

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में shift() ऐरे मेथड किसी ऐरे से पहले एलिमेंट को डिलीट कर ऐरे वैल्यू को रिटर्न करता है। ऐरे शिफ्ट प्रोसेस में अन्य सभी ऐरे एलिमेंट को भी निचले इंडेक्स पर मूव कर देता है।

Syntax of shift() array method.

let firstElement = array.shift();

Example of shift() array method.

let course = [“o level”, “A level”,”b level”, “c level”];

let element1 = course.shift();

console.log(course);  // Result is – [ ‘A level’, ‘b level’, ‘c level’ ]

console.log(element1);  // Result is – o level

Explanation of shift() array method.

इस प्रोग्राम में shift() ऐरे मेथड ऐरे के फर्स्ट एलिमेंट इस कंडीशन में “o level” को डिलीट कर ऐरे वैल्यू को डिस्प्ले करती है।

JavaScript unshift() array method.

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में unshift() ऐरे मेथड ऐरे के स्टार्ट में एक या अधिक ऐरे एलिमेंट ऐड करने में हेल्प करता है, और वर्त्तमान ऐरे की नई लिस्ट वैल्यू डिस्प्ले करती है।

Syntax of unshift() array method.

let newLength = array.unshift(element1, element2, …, elementN);

Example of unshift() array method.

let course = [“o level”, “A level”,”b level”, “c level”];

let unshiftelement = course.unshift(“mca”, “bca”);

console.log(course);  // Result is – [ ‘mca’, ‘bca’, ‘o level’, ‘A level’, ‘b level’, ‘c level’ ]

console.log(unshiftelement);  // Result is –  6 increased array length

Explanation of unshift() array method.

इस प्रोग्राम में unshift() ऐरे मेथड मौजूदा ऐरे के स्टार्ट में “mca” और “bca” नए ऐरे एलिमेंट को ऐड करती है। और अब मौजूदा ऐरे की नई लेंथ 6 है।

JavaScript splice() array method.

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में splice() ऐरे मेथड किसी पर्टिकुलर ऐरे इंडेक्स पर ऐरे एलिमेंट को डिलीट कर प्रतिस्थापित करके या जोड़कर मौजूदा ऐरे की डिफ़ॉल्ट कंटेंट को मॉडिफाई करती है।

Syntax of splice() array method.

array.splice(startIndex, deleteCount, element1, element2, …, elementN);

  • startIndex – यह मौजूदा ऐरे में वह इंडेक्स जहाँ से ऐरे में परिवर्तन शुरू करना है।
  • deleteCount – मौजूदा ऐरे में हटाए जाने वाले ऐरे एलिमेंट की संख्या। यदि 0 है, तो मौजूदा ऐरे में कोई भी ऐरे एलिमेंट नहीं हटाया जाता है।
  • element1, element2, …, elementN – यह मौजूदा ऐरे में जोड़े जाने वाले ऐरे एलिमेंट, startIndex से शुरू होते हुए है।

Example of removing elements from an array using the splice() array method.

let course = [“o level”, “A level”,”b level”, “c level”];

let removeelement = course.splice(1, 2);

console.log(course);  // Result is – [ ‘o level’, ‘c level’ ]

console.log(removeelement);  // Result is – [ ‘A level’, ‘b level’ ]

Explanation of the splice() array method.

इस प्रोग्राम में splice() ऐरे मेथड इंडेक्स 1 से शुरू होने वाले ऐरे से “A level” और “b level'” एलिमेंट को हटा कर डिस्प्ले करता है।

Example of adding array elements.

let course = [“o level”, “a level”, “b level”, “c level”];

course.splice(1, 0, “mca”, “bca”);  // here it Adds “mca” and “bca” starting at index 1 location

console.log(course);  // Result – [ ‘o level’, ‘mca’, ‘bca’, ‘a level’, ‘b level’, ‘c level’ ]

course.splice(1, 0, “mca”, “bca”);  // here it Adds “mca” and “bca” starting at index 1 location

console.log(course);  // Result – [‘o level’, ‘mca’,’bca’, ‘mca’,’bca’, ‘a level’,’b level’, ‘c level’]

Explanation of adding array elements.

यहाँ इस प्रोग्राम में splice() ऐरे मेथड इंडेक्स लोकेशन 1 पर “mca” और “bca” को बिना किसी मौजूदा ऐरे एलिमेंट को डिलीट किए बिना ऐड करती है।

Example of replacing an existing array element.

let course = [“o level”, “a level”, “b level”, “c level”];

course.splice(1, 1, “mca”, “bca”);  // it Removes “a level” and adds “mca”, “bca”

console.log(course);  // result is – [ ‘o level’, ‘mca’, ‘bca’, ‘b level’, ‘c level’ ]

Explanation of replacing array element.

इस प्रोग्राम में splice() ऐरे मेथड  “a level” को हटाकर उसकी जगह “mca” और “bca” ऐरे एलिमेंट को रख देती है।

JavaScript slice() array method.

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में slice() मेथड ऐरे के एक भाग की एक शैलो कॉपीएक नई ऐरे वैल्यू को रिटर्न करती है। यह आपकी मूल ऐरे को मॉडिफाई नहीं करती है।

Syntax of slice() array.

let newArray = array.slice(beginIndex, endIndex);

  • beginIndex – मौजूदा ऐरे में स्लाइस शुरू करने के लिए इंडेक्स (समावेशी) होती है।
  • endIndex – किसी ऐरे में स्लाइस समाप्त करने के लिए इंडेक्स (अनन्य)। यदि छोड़ा जाता है, तो यह ऐरे के अंत तक स्लाइस करता है।

Example of copying a part of array.

let course = [“o level”, “a level”, “b level”, “c level”];

let sliced = course.slice(1, 3);  // here it Extracts elements from index 1 to 2 location

console.log(sliced);  // Result – [ ‘a level’, ‘b level’ ]

Explanation of slice() array method.

इस प्रोग्राम में slice() ऐरे मेथड  इंडेक्स 1 से 2 इंडेक्स 3 को छोड़कर तक के ऐरे एलिमेंट वाली एक नई ऐरे को डिस्प्ले करती है।

Example of copying an entire array.

let course = [“o level”, “a level”, “b level”, “c level”];

let copycourse = course.slice();

console.log(copycourse);  // Result – [ ‘o level’, ‘a level’, ‘b level’, ‘c level’ ]

Explanation of copying an entire array.

इस प्रोग्राम जब slice() मेथड को कोई आर्गुमेंट नहीं दिया जाता है, तो यह कम्पलीट ऐरे एलिमेंट की एक शैडो कॉपी ऐरे वैल्यू को रिटर्न करती है।

Summary of array methods in JavaScript programming.

  • push() – यह जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम ऐरे के अंत में एलिमेंट को ऐड करता है, और नई ऐरे वैल्यू की लंबाई वैल्यू को रिटर्न करता है।
  • pop() – यह मौजूदा प्रोग्राम ऐरे से अंतिम ऐरे एलिमेंट को डिलीट कर ऐरे वैल्यू को डिस्प्ले करता है।
  • shift() – यह मौजूदा ऐरे से पहला एलिमेंट डिलीट कर ऐरे वैल्यू को डिस्प्ले करता है।
  • unshift() – जावास्क्रिप्ट ऐरे के स्टार्ट में नया ऐरे एलिमेंट को ऐड करता है, और नई ऐरे वैल्यू की लंबाई को डिस्प्ले करता है।
  • splice() – किसी स्पेसिफिक इंडेक्स पर ऐरे एलिमेंट को डिलीट, प्रतिस्थापित करके या जोड़कर ऐरे को मॉडिफाई करता है।
  • slice()जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम में मूल ऐरे को मॉडिफाई किए बिना, ऐरे के किसी भाग की एक शैडो कॉपी डिस्प्ले करता है।

Leave a Reply