Getters and Setters java In Hindi
जावा क्लास प्रोग्रामिंग में गेटर्स और सेटर्स ऐसे सिस्टम डिफाइन क्लास मेथड होते हैं, जहा जावा में गेटर्स और सेटर्स कांसेप्ट का यूज़ किसी क्लास के प्राइवेट इंस्टेंस पैरामीटर वेरिएबल फील्ड की वैल्यू को एक्सेस करने और उन्हें मैन्युअल कस्टमाइज या मॉडिफाई करने में किया जाता है। जावा में गेटर्स और सेटर्स मेथड एनकैप्सुलेशन प्रोसेस को फॉलो करते हैं. जो की जावा प्रोग्रामिंग में ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOP) के कांसेप्ट में से एक है। जावा ऊप्स कांसेप्ट एनकैप्सुलेशन में डिफाइन किसी क्लास ऑब्जेक्ट की इंटरनल बिहेवियर को हाईड करने और गेटर्स और सेटर्स मेथड के माध्यम से उस तक कंट्रोल्ड एक्सेस प्रोवाइड करने में किया जाता है।

What are getters and setters in Java?
जावा क्लास प्रोग्रामिंग में गेटर एक क्लास मेथड है, जिसे जावा में क्लास एलिमेंट वेरिएबल डाटा टाइप एक्सेसर मेथड के रूप में भी जाना जाता है. क्लास में गेटर मेथड का यूज़ किसी यूजर डिफाइन क्लास में प्राइवेट इंस्टेंस वेरिएबल डाटा टाइप की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट या रिट्रीव करने में किया जाता है।
वही जावा क्लास में सेटर मेथड एक पॉपुलर मेथड है, जिसे म्यूटेटर मेथड के रूप में भी जाना जाता है. सेटर मेथड का यूज़ किसी यूजर डिफाइन क्लास में प्राइवेट इंस्टेंस वेरिएबल डाटा की वैल्यू को सेट या मॉडिफाई करने में किया जाता है।
जावा में गेटर्स और सेटर्स मेथड क्लास में डिफाइन प्राइवेट वेरिएबल तक डायरेक्ट कंट्रोल्ड और एक्सेस परमिशन प्रोवाइड करते हैं. जिससे जावा यूजर क्लास डाटा वेरिएबल की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट या सेट करते समय नियम या वैलिडेशन लॉजिक को अप्लाई कर सके।
Why use getters and setters in Java classes?
- Encapsulation – जावा क्लास ऊप्स कांसेप्ट में एन्काप्सुलेशन एक क्लास एलिमेंट को कंट्रोल या मैनेज करने में हेल्प करते हैं, जिससे की जावा यूजर जरूरत पड़ने पर क्लास इंस्टेंस वेरिएबल को कैसे एक्सेस या मॉडिफाई कर सके।
- Data validation – जावा क्लास में सेटर्स मेथड इंस्टेंस वेरिएबल को वैल्यू असाइन करने से पहले क्लास डेटा को वैलिडेट या ट्रांसफॉर्म करने में हेल्प करते हैं।
- Read-only or write-only access – जावा क्लास में गेटर्स और सेटर्स मेथड का यूज़ किसी यूजर डिक्लेअर क्लास वेरिएबल को रीड-ओनली या राइट-ओनली एक्सेस प्रोवाइड करने में किया जा सकता है।
Java getters/accessors are methods in a class.
यूजर डिफाइन क्लास में गेटर मेथड का यूज़ प्राइवेट इंस्टेंस वेरिएबल की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट करने में किया जाता है। यह सामान्य रूप से जावा में नेमिंग कन्वेंशन get कांसेप्ट को फॉलो करता है, इसके बाद क्लास वेरिएबल का नाम कैपिटल में डिस्प्ले होता है।
Example of a getter method in a Java class.
public class Employee {
private String emp_name; // here employee Private instance variable declare
// here we define Getter method for ’emp_name ‘
public String getemp_name () {
return emp_name; // here it Returns the value of ‘ emp_name’ employee class variable
}
}
Getter method in a Java class example.
- यहाँ getemp_name एक गेटर क्लास मेथड है, जो emp_name इंस्टेंस वेरिएबल की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट करता है।
Setters/Mutators in Java.
जावा क्लास में सेटर मेथड का यूज़ प्राइवेट इंस्टेंस क्लास पैरामीटर वेरिएबल वैल्यू को सेट या मॉडिफाई करने में किया जाता है। जावा में सामान्यता सेटर मेथड नेमिंग कन्वेंशन set कांसेप्ट को फॉलो करता है, जिससे की बाद में यूज़ वेरिएबल का नाम कैपिटल में डिस्प्ले होता है।
Example of setters/mutators.
public class Employee {
private String emp_name; // here we define employee class Private instance emp_name variable
// here we define Setter method for ‘ emp_name ‘ variable
public void set emp_name (String emp_name) {
this. emp_name = emp_name; // here we Sets the value of ‘ emp_name ‘ class variable
}
}
Setters/Mutators in Java Example.
- यहाँ एम्प्लॉई क्लास में set emp_name (String emp_name) एक यूजर डिफाइन क्लास सेटर मेथड है, जो emp_name इंस्टेंस वेरिएबल को एक नई वैल्यू प्रोवाइड करता है।
Complete example of getters and setters in a Java class.
तो चलिए अब हम एक एम्प्लॉई क्लास में जिसमे हमारे पास सभी इंस्टेंस वेरिएबल के लिए गेटर और सेटर दोनों क्लास मेथड को बेहतर समझे।
public class Employee {
private String emp_name; // here employee class Private emp_name instance variable define
private String age; // here employee class Private age instance variable
private int salary; // here employee class Private age instance variable
// here we define Getter for ’emp_name’
public String getEmp_name() {
return emp_name;
}
// here we define Setter for ’emp_name’
public void setEmp_name(String emp_name) {
this.emp_name = emp_name;
}
// here we define Getter for ‘age’
public String getAge() {
return age;
}
// here we define Setter for ‘age’
public void setAge(String age) {
this.age = age;
}
// here we define Getter for ‘salary’
public int getSalary() {
return salary;
}
// here we define Setter for ‘salary’
public void setSalary(int salary) {
if (salary > 21000) { // here we use Basic validation to ensure valid employee salary
this.salary = salary;
} else {
System.out.println(“Invalid employee salary!.”);
}
}
// here we use Method to display employee class details
public void empInfo() {
System.out.println(“Employee emp_name is – ” + emp_name);
System.out.println(“Employee age is – ” + age);
System.out.println(“Employee salary is – ” + salary);
}
}
public class Main {
public static void main(String[] args) {
// here we Create a new Employee class object
Employee testemployee = new Employee();
// here we Setting values for employee class object using setters method
testemployee.setEmp_name(“Bhavishi”);
testemployee.setAge(“21”);
testemployee.setSalary(9999);
// Getting values using getters
System.out.println(“Employee emp_name is – ” + testemployee.getEmp_name());
System.out.println(“Employee age is – ” + testemployee.getAge());
System.out.println(“Employee salary is – ” + testemployee.getSalary());
// here it Display employee class instanse object info
testemployee.empInfo();
}
}
Explaining getter and setter methods in Java.
- यहाँ Employee क्लास में emp_name, age और salary के इंस्टेंस वेरिएबल प्राइवेट में डिफाइन हैं। यहाँ एम्प्लॉई क्लास में गेटर्स मेथड में getEmp_name(), getAge(), और getSalary() अपने-अपने वेरिएबल की वैल्यू को एक्सट्रेक्ट करते हैं।
- इसी प्रकार एम्प्लॉई क्लास में सेटर्स मेथड में setEmp_name(), setAge(), और setSalary() क्लास मेथड का यूज़ इंस्टेंस वेरिएबल की वैल्यू को मॉडिफाई करने में किया जाता है।
- इसी तरह सेटर वैलिडेशन मेथड में setSalary() सेटर में यह पक्का करने के लिए आसान वैलिडेशन है, कि एम्प्लॉई सैलरी 21000 से ज़्यादा हो।
In the main Employee class.
- यहाँ हम एम्प्लॉई क्लास में एक ऑब्जेक्ट testemployee क्रिएट करते हैं, और एम्प्लॉई क्लास के एट्रिब्यूट की वैल्यू को सेट करने के लिए सेटर मेथड को यूज़ करते हैं।
- इसी प्रकार हम एम्प्लॉई क्लास के एट्रिब्यूट को एक्सट्रेक्ट और डिस्प्ले करने के लिए गेटर मेथड को यूज़ करते हैं।
- अंत में, हम empInfo() मेथड को यूज़ करके एम्प्लॉई क्लास की इनफार्मेशन को डिस्प्ले करते हैं।
