Installing JDK java In Hindi

Installing JDK java In Hindi

Installing the Java Development Kit (JDK)

जावा प्रोग्रामर सॉफ्टवेयर डेवलपर को जावा एप्लीकेशन डेवलप और रन करने के लिए अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, कंप्यूटर में जावा डेवलपमेंट किट (JDK) को मैन्युअल इंस्टॉल करना ज़रूरी है। जेडीके सॉफ्टवेयर में जावा डेवलपर को जावा प्रोग्राम सोर्स कोड कम्पाइल करने, प्रोग्राम कोड को डीबग करने, और जावा सॉफ्टवेयर gui और cui बेस्ड एप्लीकेशन डेवलप या एक्सेक्यूट करने के लिए सभी टूल ओर कण्ट्रोल मिलते हैं। यहाँ जावा डेवलपर या प्रोग्रामर के लिए मल्टीप्ल ऑपरेटिंग सिस्टम में विंडोज, मैक ओएस, एंड्राइड, और लिनक्स ओएस में मैन्युअल जेडीके इंस्टॉल करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस या मेथड दी गई है।

Installing JDK java In Hindi

Install the JDK Software on a Windows Operating System.

Step 1 – Download the JDK Windows version.

सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउज़र में ऑफिशियल ओरेकल जेडीके डाउनलोड पेज को ओपन करे. ओरेकल जेडीके डाउनलोड्स या लेटेस्ट वर्जन के लिए, लेटेस्ट जेडीके वर्जन को मैन्युअल फाइंड करें।

अपने कंप्यूटर में इन्सटाल्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए प्रॉपर जेडीके वर्जन को सलेक्ट करे। यहाँ मोस्ट ऑफ़ जावा डेवलपर यूज़र्स के लिए, JDK 17 (LTS) या लेटेस्ट स्टेबल वर्जन को रिकमेंड किया जाता है।

अब “Windows” टैब के नीचे, .exe फ़ाइल जैसे, jdk-17_windows-x64_bin.exe वर्जन फाइल को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करने के लिए “x64 इंस्टॉलर” फाइल लिंक पर क्लिक करें।

Step 2 – Install the JDK version on your computer.

अपने कम्प्यूटर में इंस्टॉलर फ़ाइल डाउनलोड हो जाने के बाद, आप मैन्युअल जावा जेडीके सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन विज़ार्ड को रन करने के लिए उस एक्सेक्यूटबल फाइल  पर डबल-क्लिक करें।

अब स्टेप बाय स्टेप जेडीके सॉफ्टवेर इंस्टॉलेशन इंस्ट्रक्शन को प्रॉपर फ़ॉलो करें। जब इंस्टालेशन प्रोसेस में यूजर के पास इंस्टॉलेशन डायरेक्टरी मॉडिफाई करने का कोई खास कारण न हो, तब तक आप डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स के साथ इसे इंस्टॉल कर सकते है।

जावा इंस्टालेशन में आप JDK और JRE (Java Runtime Environment) को एक साथ इंस्टॉल कर सेटअप कर सकते है।

जेडीके सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद, JDK एप्लीकेशन आपके कंप्यूटर सिस्टम पर अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा।

Step 3 – Set the Java Environment Variables.

Cui बेस्ड टर्मिनल विंडो या कमांड लाइन से जावा प्रोग्राम को कम्पाइल और रन करने के लिए, जावा यूजर को एनवायरनमेंट वैरिएबल वैल्यू को सेटअप करने होंगे।

Open System Properties in Windows.

यहाँ दिस PC (या कंप्यूटर) आइकॉन पर राइट-क्लिक करें और प्रॉपर्टीज़ मेनू पर क्लिक करें।

अब एडवांस्ड सिस्टम सेटिंग्स पर मैन्युअल क्लिक करें।

इसके बाद एडवांस्ड टैब के नीचे, एनवायरनमेंट वैरिएबल पर क्लिक करें।

Set JAVA_HOME.

यहाँ सिस्टम वैरिएबल के नीचे न्यू ऑप्शन पर क्लिक करें और वैरिएबल का नाम JAVA_HOME और वैरिएबल की वैल्यू JDK इंस्टॉलेशन डायरेक्टरी पर मैन्युअल सेट करें। जैसे, C:\Program Files\Java\jdk-17.

Update the PATH variable on your computer.

सिस्टम वेरिएबल सेक्शन में Path वेरिएबल को फाइंड करे और एडिट मेनू पर क्लिक करें।

इसमें जेडीके की bin डायरेक्टरी को पाथ के रूप में ऐड करे। जैसे, पाथ में: C:\Program Files\Java\jdk-17\bin.

Verify the Java JDK installation on your computer.

अपने कम्प्यूटर में कमांड प्रॉम्प्ट cmd एप्लीकेशन को ओपन करे और निचे दिया गया  कमांड टाइप करें।

java -version

यदि आपने सभी स्टेप को प्रॉपर फॉलो किया है, और सब कुछ सही तरीके से सेटअप है, तो यह आपको वह जावा वर्जन इन्फो डिस्प्ले करेगा, जिसे आप ने मैन्युअल इंस्टॉल किया है।

Setup the JDK Java version on the Apple macOS operating system.

Step 1 – Download the latest Java JDK version.

मैक ओएस में सफारी वेब ब्राउज़र में ओरेकल जेडीके डाउनलोड पेज को ओपन करे, यहाँ ओरेकल जेडीके डाउनलोड्स वर्जन लिस्ट में लेटेस्ट जेडीके वर्जन को सलेक्ट करे।

अब यहाँ आप अपने डिजायर मैक ओएस JDK वर्जन जैसे, jdk-17_macOS-x64_bin.dmg के लिए macOS इंस्टॉलर .dmg एक्सटेंशन फ़ाइल को डाउनलोड करें।

Step 2 – Install the Java JDK on Mac OS.

अपने मैक ओएस कम्प्यूटर में .dmg जेडीके एक्सटेंशन फ़ाइल डाउनलोड हो जाने के बाद, अपने कंप्यूटर में इंस्टॉलर फाइल को माउंट करने के लिए उस फाइल पर डबल-क्लिक करें। यहाँ इंस्टॉलेशन प्रोसेस स्टार्ट करने के लिए .pkg फ़ाइल पर डबल-क्लिक करें।

मैक ओएस में जेडीके सेटअप इंस्टॉलेशन पूरा करने के लिए इंस्टॉलर में दिए गए सभी इंस्ट्रक्शन को प्रॉपर फॉलो करें।

Step 3 – Set the JDK Environment Variable on Mac (Optional).

आप अपने मैक ओएस में JAVA_HOME वैरिएबल को सेट कर सकते हैं, जिससे की  Java एप्लिकेशन जेडीके वर्जन को आसानी से फाइंड कर सकें।

Open a terminal window in Mac OS.

अपनी टर्मिनल या शेल प्रोफ़ाइल फ़ाइल में यह लाइन ऐड करे, वर्जन के आसार (Bash के लिए ~/.bash_profile या Zsh के लिए ~/.zshrc) लाइन को ऐड करे.

export JAVA_HOME=$(/usr/libexec/java_home)

After editing the JDK file, run it.

source ~/.bash_profile # Bash वर्जन के लिए ये कोड लिखे

source ~/.zshrc #  Zsh वर्जन के लिए ये कोड लिखे

Step 4 – Verify the JDK installation in Mac OS.

अपने टर्मिनल विंडो में, टाइप करें।

java -version

यदि आपने यहाँ सभी स्टेप प्रॉपर फॉलो किए है, ओर सब कुछ प्रॉपर इंस्टॉल है, तो आपको अपने कम्प्यूटर में वह Java वर्जन डिस्प्ले करेगा, जिसे यूजर ने मैन्युअल इंस्टॉल किया है।

Install the JDK on your Linux operating system.

लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में, जेडीके जावा इंस्टॉलेशन प्रोसेस आपके मौजूदा यूज़ लिनक्स डिस्ट्रीब्यूशन वर्जन पर डिपेंड करता है. जैसे, उबुन्टु, रेडहैट, फेडोरा, सेंटोस आदि वर्जन के आधार पर अलग-अलग सेटअप फाइल और स्टेप हो सकता है। नीचे आपको उबुन्टु और डेबियन बेस्ड लिनक्स डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जेडीके सेटअप स्टेप्स दिए गए हैं।

Step 1 – Update the package repository in Linux.

सबसे पहले, आपको अपने लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में सिस्टम पैकेज में रिपॉजिटरी को अप-टू-डेट करना हैं, इसके लिए निचे दिए गए कमांड को अप्लाई करे।

sudo apt update

Step 2 – Install the JDK version using APT in Linux.

यहाँ लिनक्स यूजर Ubuntu रिपॉजिटरी में मौजूद डिफ़ॉल्ट JDK वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं।

sudo apt install default-jdk

यहाँ यूजर को Java का कोई स्पेशल वर्जन इंस्टॉल करना है. जैसे, OpenJDK 17, तो यूजर निचे दिए गए कमांड को यूज़ कर सकते हैं.

sudo apt install openjdk-17-jdk

Step 3 – Set JAVA_HOME in Ubuntu Linux (Optional).

लिनक्स उबुन्टु यूजर Java डेवलपमेंट के लिए JAVA_HOME एनवायरनमेंट वेरिएबल को मैन्युअल सेट कर सकते हैं।

Find the path to the installed JDK in Ubuntu Linux.

sudo update-alternatives –config java

This will display the path to the installed JDK version.

अपने उबुन्टु लिनक्स वर्जन में JAVA_HOME वेरिएबल सेट करने के लिए ~/.bashrc या ~/.zshrc फ़ाइल, आपके इस्तेमाल किए जाने वाले शेल वर्जन के आधार पर एडिट करें।

nano ~/.bashrc # या ~/.zshrc Zsh शैल टर्मिनल यूज़र्स के लिए

Add this line to the terminal shell file (replace <path-to-jdk> with the correct JDK path).

export JAVA_HOME=<path-to-jdk>

export PATH=$JAVA_HOME/bin:$PATH

Apply the new modification.

source ~/.bashrc # या source ~/.zshrc Zsh लिनक्स यूज़र्स के लिए

Step 4 – Verify the JDK Ubuntu installation.

अपने उबुन्टु कंप्यूटर में चेक करें कि जेडीके Java वर्जन प्रॉपर आर्डर में इंस्टॉल है.

java -version

यह आपको आपके द्वारा Java का इंस्टॉल किया हुआ वर्जन इन्फो डिस्प्ले करेगा।

Installing JDK Java Versions in Mac, Linux, Windows, Summary.

  • Microsoft Windows – ओरेकल जेडीके की वेबसाइट से .exe इंस्टॉलर फाइल को डाउनलोड करें, जेडीके इंस्टॉलर फाइल को रन कर, और जावा एनवायरनमेंट वेरिएबल JAVA_HOME और PATH को मैन्युअल सेट करें।
  • Apple macOS – एप्पल मैक ओएस के लिए ओरेकल की वेबसाइट से जेडीके .dmg इंस्टॉलर फाइल को डाउनलोड करें, इंस्टॉलर फाइल को रन करे, और जरूरत होतो JAVA_HOME एनवायरनमेंट वेरिएबल को सेट करें।
  • Linux (Ubuntu/Debian) – लिनक्स उबुन्टु में ओरेकल JDK वर्जन इंस्टॉल करने के लिए apt पैकेज मैनेजर को यूज़ करें, और जरूरत हो तो JAVA_HOME एनवायरनमेंट वेरिएबल को भी सेट करें।

Leave a Reply