Nested loops java In Hindi

Nested loops java In Hindi

जावा प्रोग्रामिंग में नेस्टेड लूप एक लूप के अंदर डिफाइन दूसरा लूप होता है। जावा प्रोग्राम में नेस्टेड लूप तब यूज़ किया जाता है, जब जावा डेवलपर को किसी मल्टी-डाइमेंशनल ऐरे एलिमेंट या प्रोग्राम स्ट्रक्चर में किसी ऑब्जेक्ट एलिमेंट को मल्टीप्ल टाइम रिपीट होने वाले टास्क करने हों. जैसे, ऐरे मैट्रिक्स, टेबल ग्रिड, या यूजर डिक्लेअर 2-डाइमेंशनल ऐरे डेटा एलिमेंट स्ट्रक्चर को यूज़ करते समय उसके डिफाइन रौ कॉलम एलिमेंट को एक्सेस या प्रोसेस करना हो। नेस्टेड लूप को जावा प्रोग्राम में for, while, या do-while लूप को दूसरे लूप के रूप में अंदर नेस्ट किया जा सकता है।

Nested loops java In Hindi

Nested Loop Main Element.

  • Outer nested loop – आउटर नेस्टेड लूप वह लूप होता है, जो इनर लूप को सराउंड करता है।
  • Inner nested loop – इनर वह लूप होता है, जो आउटर लूप के अंदर डिफाइन किया जाता है, जहा प्रोग्राम आउटर लूप में हर बार रन होने पर iteration और एक्सेक्यूट होता है।

जावा प्रोग्रामिंग में नेस्टेड लूप का यूज़ ज्यादातर मल्टी-डाइमेंशनल ऐरे डेटा, जैसे कि 2D ऐरे या टेबल मैट्रिक्स डाटा स्ट्रक्चर एलिमेंट को प्रोसेस और मैनेज करने में किया जाता है।

Syntax of a Java nested loop.

जावा प्रोग्रामिंग में एक बेसिक नेस्टेड for लूप का स्ट्रक्चर कुछ इस तरह दिखता है.

for (initialization; condition; update) {

    // Outer user define loop body

    for (initialization; condition; update) {

        // Inner user define loop body

    }

}

Element of a for nested loop.

  • यहाँ नेस्टेड फॉर लूप में आउटर लूप पहले रन होता है और, हर बार इटरेट होने पर इनर लूप पूरी तरह से रन होता है।
  • इसी प्रकार इनर लूप आउटर लूप के हर बार रन होने रिपीट प्रोसेस को रन करता है।

Printing a table in a nested for loop example.

जावा प्रोग्राम में नेस्टेड फॉर लूप का एक कॉमन यूज़ मल्टीप्लय टेबल क्रिएट और स्टेटमेंट प्रिंट करना है।

public class Main

{

public static void main(String[] args) {

        // here it set Outer loop for table rows 2 to 12

        for (int p = 2; p <= 12; p++) {

            // here it run Inner loop for table columns 2 to 12

            for (int q = 2; q <= 12; q++) {

                // here it Print the multiply product of p and q

                System.out.print(p * q + “\t”);

            }

            System.out.println();  //here this statement used to Move to the next line after each table row

        }

    }

}

Explanation of nested for loops.

  • यहाँ आउटर नेस्टेड लूप 12 टाइम रन होता है. जैसे, (p = 2 से p <= 12  तक)।
  • यहाँ प्रोग्राम में आउटर लूप के हर रन होने पर, इनर लूप 12 टाइम रन होता है. जैसे, (q = 2 से q = 12 तक), और हर टेबल कॉलम के लिए p और q का मल्टिप्लिकेशन प्रिंट करता है।
  • \t स्टेटमेंट यह इंडीकेट करता है कि टेबल आउटपुट कलम में क्लियर और टैब के साथ टेबल एलिमेंट डिस्प्ले हो। इसमें इनर लूप के हर रिपीट होने के बाद, System.out.println() प्रोग्राम कर्सर को नेक्स्ट लाइन पर मूव करता है, जिससे की एक नई टेबल रो स्टार्ट हो सके।

Example of printing a grid of numbers in a Java nested while loop.

जावा यूजर फॉर लूप की तरह टेबल डाटा एलिमेंट स्ट्रक्चर क्रिएट करने के लिए while लूप भी यूज़ कर सकते हैं।

public class Main

{

public static void main(String[] args) {

        int p = 2;

        // here we define Outer while loop for table rows

        while (p <= 7) {

            int q = 1;

            // here we define Inner while loop for table columns

            while (q <= 7) {

                System.out.print(p * q + “\t”);  // here it Print multiply of table row and column p and q

                q++;

            }

            System.out.println();  // here it Move to the next line after each table row

            p++;

        }

    }

}

Explanation of a Java nested while loop.

  • यहाँ नेस्टेड व्हाइल लूप में आउटर व्हाइल लूप टेबल रो (p) को कंट्रोल करता है, जो व्हाइल लूप में 7 टाइम (1 से 7 तक) रन होता है।
  • इसी प्रकार इनर व्हाइल लूप टेबल कॉलम (q) को कंट्रोल और मैनेज करता है, जो की 7 बार (1 से 7 तक) रन होता है, और हर लूप इटिरेशन के लिए p और q वेरिएबल वैल्यू का मल्टीप्लय स्टेटमेंट को प्रिंट करता है।

Example of printing a right triangle in a nested do-while loop.

जावा प्रोग्राम में स्टार ट्रायंगल पैटर्न को प्रिंट करने के लिए नेस्टेड do-while लूप को यूज़ किया जा सकता है।

public class Main

{

public static void main(String[] args) {

        int p = 1;

        // here Outer do-while loop run table rows

        do {

            int q = 1;

            // here Inner do-while loop run table columns

            do {

                System.out.print(“* “);  // here it Print star symbol in triangle shape

                q++;

            } while (q <= p);  // here it Repeat as many times as the current row number repat in loop

            System.out.println();  // here it Move to the next line after each table row end

            p++;

        } while (p <= 9);  // here it Repeat star for 9 table rows

    }

}

Explanation of a nested do-while loop.

  • यहाँ आउटर do-while लूप में टेबल रो (p) को मैनेज करता है, जो लूप में 9 बार रन होता है। जिसमे इनर लूप do-while लूप हर टेबल रौन में स्टार (*) स्टेटमेंट को प्रिंट करता है, और हर नई टेबल रौ के साथ स्टार सिंबल नम्बर्स बढ़ते जाते है. जैसे की, फर्स्ट रौ में स्टार की वैल्यू 1 होती है,
  • इसी प्रकार सेकंड रौ में 2 और इसी तरह आगे भी यह बढ़ती रहती है, जब तक की लूप पूर्ण रूप से टर्मिनेट न हो जाए.

Use cases of nested loops in Java programming.

Nested loop matrix operations.

जावा में नेस्टेड लूप्स का यूज़ टेबुलर मैट्रिक्स या 2D एरेज़ डाटा एलिमेंट पर मल्टीप्ल ऑपरेशन्स को परफॉर्म करने में किया जाता है. जैसे, ऐरे एलिमेंट ऐड करना, ऐरे एलिमेंट मल्टीप्ल करना, ऐरे एलिमेंट ट्रांसपोज़िशन, आदि टास्क है।

Example of accessing each element of a 2D array using a nested loop in Java.

public class Main

{

public static void main(String[] args) {

    int[][] matrix = {{7, 1, 8}, {2, 3, 9}, {5, 6, 4}};

    for (int p = 0; p < matrix.length; p++) {

        for (int q = 0; q < matrix[p].length; q++) {

            System.out.print(matrix[p][q] + ” “);

        }

        System.out.println();

    }

}

}

Creating patterns from nested loops.

जावा प्रोग्रामिंग में नेस्टेड लूप्स का ज्यादातर यूज़ काम्प्लेक्स पैटर्न क्रिएट करने में किया जाता है. जैसे, ट्रायंगल, स्क्वायर, पिरामिड, आदि है।

Nested loops in simulations.

जावा प्रोग्रामिंग में नेस्टेड लूप्स रियल टाइम वर्ल्ड की उन इवेंट को मॉडल या एनालाइज कर सकते हैं, जिनमें यूजर डिफाइन दो या अधिक वैरिएबल्स इन्क्लुड होते हैं. जैसे, ग्रिड या एनवायरनमेंटके सिमुलेशन्स एक्साम्प्ल, गेम्स या साइंटिफिक मॉडलिंग, आदि में।

Time Complexity.

जावा प्रोग्राम में नेस्टेड लूप्स की टाइम कॉम्प्लेक्सिटी लूप्स के साइज़ का मल्टिप्लाय होती है। जैसे, for (int  p = 0; p  < s; p++) { for (int q = r; q< t; q++) { … } } जैसे, लूप में, कुल टाइम कॉम्प्लेक्सिटी r(s * t) होती है।

Nested Loop Optimization.

जावा प्रोग्राम में नेस्टेड लूप्स परफॉर्मेंस में समस्या क्रिएट कर सकते हैं, स्पेशली, जब आप लार्ज वॉल्यूम डेटाबेस के साथ काम कर रहे हो। यहाँ यूज़ नेस्टेड प्रोग्राम में प्रोग्राम सोर्स कोड की एफिशिएंसी को एवोलुट करना और नेस्टेड लूप्स को ऑप्टिमाइज़ करना ज़रूरी है, जैसे कि, प्रोग्राम में उपयोग होने वाले रेपीटशन (iterations) के नंबर्स को कम करके, अधिक एफ्फिसिएंट एल्गोरिदम का उपयोग करके इन्हे परफॉर्म किया जा सकता है।

A Summary of Java Nested Loops.

  • जावा प्रोग्रामिंग में नेस्टेड लूप्स वे लूप्स होते हैं, जिन्हें किसी प्रोग्राम लूप के अंदर डिफाइन किया जाता है, और ये मल्टी-डायमेंशनल डेटा, जैसे टेबल मैट्रिक्स या ग्रिड के साथ काम करते समय यह उपयोगी होते हैं।
  • नेस्टेड लूप का यूज़ ज्यादातर पैटर्न क्रिएट करने, मैट्रिक्स और सिमुलेशन्स ऑपरेशन परफॉर्म करने में किया जाता है।
  • नेस्टेड लूप में आउटर लूप पहले रन होता है, और जहा आउटर लूप की हर रेपीटशन के लिए, इनर लूप रन होता है।
  • यहाँ नेस्टेड लूप्स की टाइम कॉम्प्लेक्सिटी सामान्य रूप से लूप्स के साइज़ का मल्टिप्लाय होती है।

Leave a Reply