Adding, Dropping, and Modifying Columns In Hindi
एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में ALTER TABLE कमांड स्टेटमेंट का यूज़ एक्सिस्टिंग डेटाबेस टेबल के स्ट्रक्चर को आल्टर या मॉडिफाई करने में किया जाता है। जहा डेटाबेस यूजर टेबल कॉलम में मॉडिफिकेशन से रिलेटेड कई टेबल ऑपरेशन अप्लाई कर सकते हैं. जैसे, एक्सिस्टिंग टेबल में नए कॉलम को ऐड करना, मौजूदा टेबल कॉलम को डिलीट करना, या मौजूदा टेबल कॉलम की एक्सिस्टिंग प्रॉपर्टीज़ को मॉडिफाई करना आदि है।

Let’s explore the steps for adding, deleting, and modifying columns in SQL database tables.
Adding a New Column to an SQL Database Table.
किसी मौजूदा एसक्यूएल डेटाबेस टेबल में नया कॉलम ऐड करने के लिए, डेटाबेस यूजर ADD कीवर्ड के साथ ALTER TABLE कमांड या स्टेटमें को अप्लाई कर सकते हैं। जहा आल्टर टेबल कमांड डेटाबेस यूजर को स्पेसिफिक डेटा टाइप फॉर्मेट और टेबल कंस्ट्रेंट के साथ एक से ज़्यादा नए टेबल कॉलम विथ डाटा टाइप को ऐड कर मौजूदा टेबल को मॉडिफाई या अपग्रेड करने में हेल्प करते है।
Syntax for adding a new column to a table.
ALTER TABLE table_name
ADD column_name datatype [constraint];
Example of adding a single column to a database table.
ALTER TABLE employe
ADD address VARCHAR(200);
In this example.
- यहाँ employe टेबल में address VARCHAR(200) टेक्स्ट डाटा टाइप का एक नया एड्रेस कॉलम को ऐड क्या गया है।
- यहाँ एम्प्लॉई टेबल में कोई कंस्ट्रेंट को स्पेसिफिक स्पेसिफाई नहीं किया गया है, इस वजह से यह टेबल कॉलम डिफ़ॉल्ट रूप से NULL वैल्यू की परमिशन को प्रोवाइड करता है, जब तक कि इसे अन्यथा स्पेसिफाई नहीं किया जाए।
Example of adding multiple columns to an SQL database table.
डेटाबेस यूजर एसक्यूएल टेबल में एक साथ एक से अधिक कई कॉलम को ऐड कर सकते हैं.
ALTER TABLE employe
ADD website VARCHAR(120),
join_date DATE;
In this example.
- यहाँ एम्प्लॉई टेबल में website टेबल कॉलम VARCHAR(120) डाटा टाइप में और join_date कॉलम DATE डाटा टाइप फॉर्मेट में ऐड किया गया है।
Deleting Columns in an SQL Database Table.
एसक्यूएल टेबल में मौजूदा टेबल से किसी कॉलम को डिलीट करने के लिए, डेटाबेस यूजर ALTER TABLE कमांड या स्टेटमेंट के साथ DROP COLUMN क्लॉज़ स्टेटमेंट को अप्लाई कर सकते हैं। जहा डेटाबेस टेबल कॉलम में एक बार कॉलम डिलीट कर देने के बाद, उस टेबल कॉलम का कम्पलीट डेटा रिकॉर्ड को परमानेंट फॉर्मेट में डिलीट हो जाता है।
Syntax for dropping a column in a SQL Database Table.
ALTER TABLE table_name
DROP COLUMN column_name;
Example of dropping a column in a SQL Database Table.
ALTER TABLE employe
DROP COLUMN website;
In this example.
- यहाँ इस एक्साम्प्ल में employe टेबल से website कॉलम को डिलीट कर दिया गया है।
Remember.
कुछ अन्य पॉपुलर डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर में जैसे, SQL Server डेटाबेस यूजर को एक साथ मल्टीप्ल टेबल कॉलम को डिलीट करने की परमिशन प्रोवाइड करते हैं.
ALTER TABLE employe
DROP COLUMN website, join_date;
यहाँ, MySQL जैसे पॉपुलर डेटाबेस सॉफ्टवेयर में, डेटाबेस यूजर को हर उस टेबल कॉलम के लिए अलग-अलग ALTER TABLE स्टेटमेंट को एक्सेक्यूट करना पड़ सकता हैं, जिसे डेटाबेस यूजर टेबल में डिलीट करना चाहता हैं।
Modifying Database Table Columns.
डेटाबेस यूजर एसक्यूएल टेबल में मौजूदा कॉलम को मॉडिफाई करने के लिए ALTER TABLE कमांड स्टेटमेंट को अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रोसेस में एक्सिस्टिंग टेबल कॉलम डेटा टाइप को मॉडिफाई करना, मौजूदा टेबल कॉलम का नाम मॉडिफाई करना, या टेबल कॉलम के कंस्ट्रेंट को मॉडिफाई या अपडेट करना शामिल है. जैसे, किसी टेबल कॉलम को NOT NULL डिफाइन करना या उसकी डिफ़ॉल्ट वैल्यू को मॉडिफाई करना आदि है।
Syntax for modifying database table columns.
ALTER TABLE table_name
MODIFY column_name new_datatype [new_constraints];
Example of changing the data type of a table column.
ALTER TABLE employe
MODIFY website VARCHAR(140);
In this example.
- इस एक्साम्प्ल में website कॉलम का डेटा टाइप VARCHAR(120) से मॉडिफाई कर VARCHAR(140) के साथ अपडेट कर दिया गया है।
Example of changing the default value of a table column.
डेटाबेस यूजर किसी टेबल कॉलम की डिफ़ॉल्ट वैल्यू को भी मॉडिफाई कर सकते हैं.
ALTER TABLE employe
ALTER COLUMN join_date SET DEFAULT ‘2026-02-04’;
यहाँ इस एक्साम्प्ल में join_date टेबल कॉलम के लिए एक नई डिफ़ॉल्ट वैल्यू को सेट करता है, यदि यहाँ डाटा इंसर्शन प्रोसेस के दौरान कोई वैल्यू प्रोवाइड नहीं की जाती है. तो यह टेबल कॉलम डिफ़ॉल्ट रूप से ‘2026-02-04’ डेट वैल्यू को यूज़ करेगा।
Example of changing constraints on a column in a database table.
डेटाबेस यूजर नए टेबल कॉलम कंस्ट्रेंट को अप्लाई करने के लिए किसी टेबल कॉलम को मॉडिफाई भी कर सकते हैं, जैसे कि NOT NULL कंस्ट्रेंट को ऐड करना।
ALTER TABLE employe
MODIFY website VARCHAR(140) NOT NULL;
यहाँ इस एक्साम्प्ल में website टेबल कॉलम को एसेंशियल बनाता है, यह टेबल में NULL वैल्यू को एक्सेप्ट नहीं कर सकता है।
To rename a database table column (database-specific).
कुछ अन्य पॉपुलर डेटाबेस सॉफ्टवेयर में, जैसे MySQL और PostgreSQL, सॉफ्टवेयर डेटाबेस यूजर को RENAME कीवर्ड को यूज़ करके किसी टेबल कॉलम का नाम आल्टर या मॉडिफाई की परमिशन प्रोवाइड करते हैं। याद रखे कि यह सिंटैक्स मल्टीप्ल डेटाबेस टेबल के बीच अलग-अलग हो सकता है।
MySQL database software rename.
ALTER TABLE employe
CHANGE COLUMN old_column_name new_column_name new_datatype;
Example of MySQL database software rename.
ALTER TABLE employe
CHANGE COLUMN address location VARCHAR(240);
इस एक्साम्प्ल में, address टेबल कॉलम का नाम मॉडिफाई location से कर दिया गया है।
The syntax in PostgreSQL database management software is slightly different.
ALTER TABLE employe
RENAME COLUMN old_column_name TO new_column_name;
Example of PostgreSQL database management software table rename.
ALTER TABLE employe
RENAME COLUMN address TO location;
Things to keep in mind when modifying tables in SQL database management systems.
- Data Loss – डेटाबेस टेबल में जब यूजर किसी टेबल कॉलम को ड्रॉप करते हैं, तो उस कॉलम में मौजूद स्टोर डेटा का लॉस हो जाता है। इसलिए डेटाबेस टेबल में किसी कॉलम को ड्रॉप करने से पहले किसी भी यूज़फुल टेबल डेटा का बैकअप अवश्य लें।
- Constraints and Default Values – यदि डेटाबेस यूजर किसी टेबल कॉलम का डेटा टाइप को मॉडिफाई कर रहे हैं, तो पहले तय करें कि नया डाटा टाइप मौजूदा कॉलम डेटा के साथ पूर्ण रूप से कम्पैटिबल हो। कंस्ट्रेंट जैसे, NOT NULL को ऐड करते समय, पहले यह तय करें कि मौजूदा टेबल कॉलम में डेटा इन कंस्ट्रेंट फॉलो किया गया हो, नहीं तो अप्लाई टेबल ऑपरेशन फेल हो सकता है।
- Renaming a Column – किसी मौजूदा टेबल कॉलम का नाम मॉडिफाई करने से मौजूदा टेबल क्वेरी, व्यू या स्टोर्ड प्रोसीजर पर इम्पैक्ट हो सकता है. जो की ओल्ड टेबल कॉलम नाम का यूज़ करते हैं। तो पहले यहाँ तय करें कि सभी टेबल कॉलम डिपेंडेंसी को उसी के अनुसार प्रॉपर फॉर्मेट में अपडेट किया गया हो।
Conclusion of Adding, Dropping, and Modifying Columns in SQL.
- एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में ALTER TABLE कमांड या स्टेटमेंट डेटाबेस यूजर को मौजूदा टेबल के स्ट्रक्चर को मॉडिफाई करने की परमिशन प्रोवाइड करता है.
- जिसमे नए टेबल कॉलम फ़ील्ड के साथ टेबल को बढ़ाने के लिए नए टेबल कॉलम को ऐड करना।
- मौजूदा डेटाबेस टेबल में अनावश्यक टेबल फ़ील्ड को डिलीट करने के लिए टेबल कॉलम को ड्रॉप करना आदि है।
- एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में टेबल डेटा टाइप मॉडिफाई करने, टेबल में कंस्ट्रेंट ऐड करने या एक्सिस्टिंग टेबल कॉलम का नाम मॉडिफाई करने के लिए कॉलम को मॉडिफाई करना आदि है।
