Default Values and NOT NULL Constraints In Hindi

Default Values and NOT NULL Constraints In Hindi

एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में डिफ़ॉल्ट वैल्यू और NOT NULL कंस्ट्रेंट का यूज़ डेटाबेस टेबल में यूजर द्वारा इंसर्ट होने वाले टेबल डेटा रिकॉर्ड इनफार्मेशन को कंट्रोल करने में किया जाता है। डिफ़ॉल्ट वैल्यू और NOT NULL कंस्ट्रेंट टेबल डेटा की इंटीग्रिटी और कंसिस्टेंसी को मैनेज और कण्ट्रोल करने में हेल्प करते हैं. जो की डेटाबेस यूजर को मौजूदा टेबल में नया रिकॉर्ड इनफार्मेशन को ऐड या अपडेट करते समय टेबल में एरर या मिसिंग डाटा वैल्यू को स्टॉप या कण्ट्रोल किया जा सके।

Default Values and NOT NULL Constraints In Hindi

Let’s learn more about default values ​​and NOT NULL constraints in SQL database management systems.

Default Values ​​in Database Management Systems.

एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में डिफ़ॉल्ट वैल्यू एक ऐसी डाटा वैल्यू है, जो टेबल में INSERT डाटा ऑपरेशन प्रोसेस के दौरान जब कोई डाटा वैल्यू क्लियर आर्डर  में डिफाइन नहीं की जाती है, उस समय टेबल कॉलम में अपने आप वैल्यू इंसर्ट हो जाती है। यहाँ डिफ़ॉल्ट वैल्यू डेटाबेस टेबल में यह मैनेज करने में हेल्प करती है कि टेबल कॉलम में हमेशा एक वैलिड वैल्यू के साथ इन्सर्ट हो, चाहे यहाँ डेटाबेस यूजर  कोई वैल्यू इनपुट न दे। यहाँ डिफ़ॉल्ट वैल्यू उन कॉलम के लिए स्पेशल यूज़ हो सकता है. जहाँ टेबल कॉलम में मिसिंग वैल्यू एरर या इशू जनरेट कर सकती है, या किसी डेटाबेस टेबल में कोई स्पेशल डिफ़ॉल्ट वैल्यू का ज्यादातर यूज़ किया जाता है।

Features of Default Values ​​in DBMS.

  • Automatic Insertion – यदि किसी डेटाबेस टेबल कॉलम में कोई वैल्यू नहीं दी गई है, तो उस कॉलम में डिफ़ॉल्ट वैल्यू अपने आप यूज़ और इन्सर्ट हो जाती है।
  • Only for Non-NULL Columns – डेटाबेस यूजर डिफ़ॉल्ट वैल्यू सिर्फ़ उन टेबल कॉलम के लिए स्पेसिफाई या सेट कर सकते हैं. जिन कॉलम में NOT NULL कंस्ट्रेंट नहीं है, लेकिन यदि यहाँ कोई वैल्यू इनपुट नहीं की जाती है. तो यहाँ ये टेबल कॉलम NULL वैल्यू को ओवरराइड कर देता है।
  • Data Integrity – डिफ़ॉल्ट वैल्यू डेटाबेस टेबल में यह फिक्स करता है कि टेबल कॉलम में एक कंसिस्टेंट वैल्यू दी गई हो, चाहे यहाँ कोई डेटा वैल्यू क्लियर आर्डर में न दिया गया हो।

Syntax for setting default values ​​in DBMS.

डेटाबेस यूजर न्यू टेबल क्रिएट करते या मॉडिफाई करते समय किसी टेबल कॉलम के लिए डिफ़ॉल्ट वैल्यू को स्पेसिफाई कर सकते हैं।

Example of setting default values ​​when creating a new table.

CREATE TABLE employe (

employe_id INT PRIMARY KEY,

f_name VARCHAR(120),

l_name VARCHAR(110),

emp_hire_date DATE DEFAULT CURRENT_DATE,

status VARCHAR(40) DEFAULT ‘Active’

);

In this example.

  • यहाँ इस एक्साम्प्ल में एम्प्लॉई टेबल में emp_hire_date कॉलम की डिफ़ॉल्ट वैल्यू CURRENT_DATE पहले से दी गई है, जो डेटाबेस टेबल कॉलम में INSERT ऑपरेशन प्रोसेस के दौरान कोई डेट इन्सर्ट न किए जाने पर अपने आप मौजूदा डेट को डिफ़ॉल्ट डेट के रूप में इंसर्ट कर देगी।
  • यहाँ status कॉलम की डिफ़ॉल्ट वैल्यू को ‘Active’ के रूप में सेट किया गया है, इसका मतलब है कि अगर टेबल कॉलम में कोई स्टेटस स्पेसिफाई नहीं किया गया है. तो यह डिफ़ॉल्ट रूप से ‘Active’ के रूप में होगा।

Example of adding a default value to an existing table column.

यदि सिस्टम में टेबल पहले से मौजूद है, और डेटाबेस यूजर किसी टेबल कॉलम में डिफ़ॉल्ट वैल्यू को ऐड करना चाहते हैं, तो डेटाबेस यूजर ALTER TABLE कमांड या स्टेटमेंट को यूज़ कर सकते हैं।

ALTER TABLE employe

MODIFY status VARCHAR(40) DEFAULT ‘Active’;

यहाँ इस कंडीशन में, टेबल में नया डेटा इंसर्ट करते समय अगर कोई वैल्यू स्पेसिफाई या सेट नहीं की जाती है, तो टेबल status कॉलम अब डिफ़ॉल्ट रूप से ‘Active’ डिस्प्ले होगा।

Behavior of default values ​​in a database table.

यहाँ एम्प्लॉई टेबल में emp_hire_date या status के लिए टेबल कॉलम वैल्यू बिना बताए इंसर्ट करें।

INSERT INTO employe (employee_id, f_name, l_name)

VALUES (403, ‘Siddhi’, ‘Deora’);

The new row will be inserted into the database table as follows.

emp_hire_date = CURRENT_DATE (current date)

status = ‘Active’

NOT NULL Constraint Values ​​in DBMS.

डेटाबेस टेबल में NOT NULL कंस्ट्रेंट फीचर्स यह तय करता है कि किसी डेटाबेस टेबल कॉलम में कोई NULL वैल्यू नहीं हो सकतीं है। जब डेटाबेस यूजर के द्वारा किसी टेबल कॉलम में NOT NULL कंस्ट्रेंट डिफाइन किया जाता है. तो डेटाबेस टेबल की हर टेबल रो में उस टेबल कॉलम के लिए एक वैल्यू होनी चाहिए। यह डेटाबेस टेबल में कंस्ट्रेंट वाले कॉलम के लिए प्रॉपर वैल्यू इन्सर्ट किए बिना टेबल में रिकॉर्ड को इन्सर्ट डाटा इनफार्मेशन को एंटर करने से स्टॉप करता है।

Features of the NOT NULL constraint in DBMS.

  • Prevents NULL values – याद रहे डेटाबेस टेबल डाटा कॉलम में NULL नहीं हो सकती है, यह फीचर्स तय करता है कि हर डेटाबेस टेबल रो में उस कॉलम के लिए एक डाटा जरूर होगा।
  • Mandatory data – डेटाबेस टेबल में इस फीचर्स कंस्ट्रेंट का यूज़ उन टेबल कॉलम के लिए किया जाता है, जिन टेबल में डेटा मौजूद होना ज़रूरी है. जैसे, डेटाबेस टेबल में ज़रूरी फ़ील्ड होना। जैसे, एम्प्लॉई टेबल में एम्प्लॉईनेम, एम्प्लॉई ईमेल, या कांटेक्ट, आदि है।
  • Data integrity – डेटाबेस टेबल में डाटा इंटीग्रिटी यह तय करता है कि कोई टेबल कॉलम फ़ील्ड हमेशा प्रॉपर वैल्यू से फील हो।

Syntax for applying the NOT NULL constraint.

डेटाबेस टेबल में न्यू टेबल क्रिएट करते समय या बाद में ALTER TABLE कमांड या स्टेटमेंट को यूज़ करके NOT NULL कंस्ट्रेंट को अप्लाई कर सकते हैं।

Example of applying NOT NULL when creating a database table.

CREATE TABLE employe (

employe_id INT PRIMARY KEY,

f_name VARCHAR(130) NOT NULL,

l_name VARCHAR(90) NOT NULL,

emp_hire_date DATE

);

In this example.

  • यहाँ इस एक्साम्प्ल में एम्प्लॉई टेबल में f_name और l_name कॉलम NULL के रूप में सेट नहीं हो सकते है। यदि इसमें कोई INSERT कमांड स्टेटमेंट इन कॉलम के लिए वैल्यू दिए बिना रो इंसर्ट करने की ट्राय करता है, तो इसमें एरर जनरेट होगी।

emp_hire_date कॉलम में NOT NULL कंस्ट्रेंट नहीं डिफाइन है. इस वजह से यह NULL वैल्यू के रूप में ले सकता है।

Example of adding a NOT NULL constraint to an existing table column.

डेटाबेस यूजर टेबल में NOT NULL कंस्ट्रेंट को अप्लाई करने के लिए एक्सिस्टिंग टेबल कॉलम को मॉडिफाई कर सकते हैं.

ALTER TABLE employe

MODIFY emp_hire_date DATE NOT NULL;

यह मौजूदा डेटाबेस टेबल में  यह तय करता है कि emp_hire_date कॉलम में आगे NULL वैल्यू डिफाइन नहीं हो सकतीं है।

Interaction between Default Values ​​and NOT NULL Constraints in DBMS.

  • NOT NULL with Default – यदि डेटाबेस टेबल में किसी कॉलम में NOT NULL कंस्ट्रेंट और डिफ़ॉल्ट दोनों वैल्यू दी गई हैं, तो यदि यहाँ कोई यूजर कॉलम वैल्यू नहीं दी गई है, तो यहाँ यह कॉलम डिफ़ॉल्ट वैल्यू को यूज़ करता है. तो यह पहले फिक्स करते हुए कि टेबल कॉलम में कभी NULL न हो सकता है।
  • Default without NOT NULL – यदि किसी टेबल कॉलम में NOT NULL कंस्ट्रेंट नहीं डिफाइन है, लेकिन डिफ़ॉल्ट वैल्यू है, तो यहाँ यदि कोई टेबल कॉलम वैल्यू नहीं दी गई है, तो यहाँ डिफ़ॉल्ट वैल्यू इन्सर्ट की जाएगी। जैसे की, यदि यहाँ इंडीकेट किया गया है, तो यहाँ NULL वैल्यू की परमिशन अभी भी होगी।

Here is an example of the combination of default values ​​and NOT NULL.

CREATE TABLE employe (

employe_id INT PRIMARY KEY,

f_name VARCHAR(130) NOT NULL,

l_name VARCHAR(100) NOT NULL,

emp_hire_date DATE DEFAULT CURRENT_DATE NOT NULL

);

In this case.

  • यहाँ इस एक्साम्प्ल एम्प्लॉई टेबल में f_name और last_name नेसेसरी टेबल कॉलम  फ़ील्ड हैं. यहाँ NOT NULL कंस्ट्रेंट के वजह से है।
  • यहाँ emp_hire_date टेबल कॉलम में एक वैल्यू होनी चाहिए और यह NULL नहीं हो सकती है। यदि यहाँ प्रोवाइड नहीं किया गया है, तो डिफ़ॉल्ट वैल्यू CURRENT_DATE को यूज़ किया जाएगा।

Conclusion on Default Values ​​and NOT NULL Constraints.

  • एसक्यूएल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में डिफ़ॉल्ट वैल्यू INSERT ऑपरेशन के दौरान कोई डेटा वैल्यू प्रोवाइड नहीं किए जाने पर डेटाबेस टेबल कॉलम में पहले से डिफाइन वैल्यू को आटोमेटिक रूप से डाटा इन्सर्ट करने का एक मेथड प्रोवाइड करती हैं, जिससे डेटाबेस में कंटीन्युटी को मेन्टेन रखने और मैन्युअल टेबल डेटा एंट्री को कम करने में हेल्प करता है।
  • डेटाबेस टेबल में NOT NULL कंस्ट्रेंट यह फिक्स करते हैं कि नेसेसरी टेबल कॉलम में हमेशा डेटा मौजूद हो, जिससे गुम डाटा वैल्यू को स्टॉप किया जा सके. जो टेबल डेटा एनालिसिस या डेटाबेस एप्लिकेशन बिहैवियर में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती हैं।

Leave a Reply