Comments in Java In Hindi
जावा प्रोग्रामिंग में प्रोग्राम कमेंट्स प्रोग्रामर क्रिएटेड प्रोग्राम सोर्स कोड को इंडीकेट या नोटेशन करने का एक इम्पॉटेंट एलिमेंट हैं, जो जावा बिगिनर या एक्सपर्ट यूजर को अपने प्रोग्राम सोर्स कोड में डिटेल एक्सप्लेनेशन या एनोटेशन को ऐड करने की परमिशन प्रोवाइड करता हैं। कमैंट्स जावा प्रोग्रामर या अन्य यूजर को किसी के द्वारा लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड को दूसरे यूजर के लिए या फ्यूचर में आपके लिए आसानी से किसी भी प्रोग्राम लॉजिक, कंडीशन, या एक्सप्रेशन को समझने या जानने में हेल्प करते हैं।

There are three main types of comments in the Java programming language.
- सिंगल-लाइन जावा कमेंट्स (//).
- मल्टी-लाइन जावा कमेंट्स (/* */).
- डॉक्यूमेंटेशन जावा कमेंट्स (/** */).
So, let’s take a closer look at all types of comments in the Java language.
Single-line Java comments (//).
जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में एक सिंगल-लाइन कमेंट // से स्टार्ट होता है। यहाँ किसी प्रोग्राम सोर्स कोड लाइन पे // के बाद सब कुछ लिखा गया टेक्स्ट एक्सप्रेशन या इनफार्मेशन को एक कमेंट के रूप में ट्रीट किया जाता है, और इसे जावा प्रोग्राम एग्जीक्यूशन के दौरान इग्नोर कर दिया जाता है।
Single-line Java comments (//) syntax.
// यहाँ एक इन्टिजर वेरिएबल के रूप में एक सिंगल-लाइन कमेंट दिया गया है
int p = 2; // यहाँ ईंट p वेरिएबल में एक इनलाइन कमेंट को ऐड किया गया है
Example of single-line Java comments (//).
public class welcome msg {
public static void main(String[] args) {
// This is the entry point of any program, containing program logic expressions and user-defined conditions.
System.out.println(“Welcome to Java programming!”); // This prints the given line of text to the console screen.
}
Here in this example.
- जावा प्रोग्राम में सिंगल लाइन कमेंट // किसी प्रोग्राम का एंट्री पॉइंट होता है, जो जावा प्रोग्राम सोर्स कोड की उस सोर्स कोड लाइन के बारे में इंडीकेट करता है।
- यहाँ मौजूदा प्रोग्राम में कमेंट // System.out.println(“Welcome to Java programming!”); स्टेटमेंट के रोल को डिफाइन करता है।
Multi-line Java Comments (/* */).
जावा प्रोग्रामिंग में एक मल्टी-लाइन कमेंट एक से अधिक या कई लाइनों में ब्रेक हो सकता है, और यह /* से स्टार्ट होता है और */ पर खत्म होता है। यहाँ स्टार्ट से लेकर एंड तक कमेंट को मल्टी-लाइन में क्रिएट किया जाता है. जावा प्रोग्राम में मल्टीलाइन कमेंट का यूज़ प्रोग्राम सोर्स कोड के ब्लॉक पर कमेंट डिस्प्ले करने या किसी प्रोग्राम लॉजिक, एक्सप्रेशन, या कंडीशन को डिटेल में समझाने में किया जाता है।
Syntax of Multi-line Java Comments.
/* Here, you are given an example of a multi-line comment
which is divided into more than one multi-line */
Example of Multi-line Java Comments.
public class welcome msg {
public static void main(String[] args) {
/* The following text out line
prints a user-defined text message to the console screen. */
System.out.println(“Welcome to Java programming!”);
}
}
Here in this example.
- यहाँ ऊपर इस प्रोग्राम में मल्टी-लाइन कमेंट System.out.println स्टेटमेंट में यूजर डिफाइन टेक्स्ट एक्सप्रेशन को डिफाइन या प्रिंट करता है, और यहाँ मल्टीलाइन कमेंट दो लाइनों में डिवाइड किया गया है।
Documentation Comments (/** */) in Java.
जावा प्रोग्रामिंग में डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स होते है, जिन्हें जावा में Javadoc कमेंट्स के रूप में भी जाना जाता है, डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स का यूज़ यूजर डिफाइन जावा क्लास और मेथड के लिए एपीआई डॉक्यूमेंटेशन क्रिएट करने में किया जाता है। डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स /** से शुरू होते हैं, और */ पर खत्म होते हैं। डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स का सामान्य यूज़ किसी डिक्लेअर क्लास या मेथड का पर्पस और प्रोग्राम वेरिएबल पैरामीटर और रिटर्न वैल्यू को इंडीकेट करने में किया जाता है।
Syntax of java Documentation Comments.
/**
* यहाँ एक जावा प्रोग्राम डॉक्यूमेंटेशन कमेंट है।
* जावा में डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स का Javadoc टूल का यूज़ करके HTML डॉक्यूमेंटेशन क्रिएट करने में किया जा सकता है।
*/
Example of Java Documentation Comments.
/**
* यहाँ welcome msg क्लास कंसोल पर एक वेलकम मैसेज को प्रिंट करता है।
* यहाँ जावा प्रोग्राम में कमेंट्स को यूज़ करने का एक एक्साम्प्ल दिया गया है।
*/
public class welcome-msg {
/**
* This is the entry point of the main method in any Java program.
* It prints the text message “Welcome to Java programming!” to the console screen.
*
* @param args Here you can define the command-line arguments for the program.
*/
public static void main(String[] args) {
System.out.println(“Welcome to Java programming!”);
}
}
Here in this example.
- यहाँ इस एक्साम्प्ल में क्लास-लेवल डॉक्यूमेंटेशन कमेंट welcome-msg क्लास को इंडीकेट करता है।
- प्रोग्राम क्लास में मेन मेथड का अपना एक डॉक्यूमेंटेशन कमेंट होता है, जो प्रोग्राम में उसके पर्पस को डिफाइन करता है, और यहाँ @param एक टैग डिफाइन किया गया है. जो कमांड-लाइन आर्गुमेंट में किसी भी प्रकार के डिफाइन args के बारे में इंडीकेट करता है।
Using comments in Java programs in an effective order.
Cleaning up complex code in large Java programs.
किसी भी जावा प्रोग्राम में यूजर डिफाइन कमेंट्स का यूज़ यह इंडीकेट या एक्सप्लेन करने में किया जाता है कि कोई स्पेशल यूनिक प्रोग्राम लॉजिक किसी स्पेशल आर्डर में क्यों और कैसे अप्लाई किया गया है. स्पेशली, जब यूजर क्रिएटेड जावा प्रोग्राम सोर्स कोड कम्प्लेक्स हो या समझने में थोड़ा डिफिकल्ट हो।
// जावा प्रोग्राम में टोटल सम कैलकुलेट करने के लिए ऐरे में लूप को अप्लाई करे
for (int p = 0; p < integer.length; p++) {
total += integer[p];
}
Marking sections of Java program source code.
जावा प्रोग्राम में कमेंट्स का यूज़ सोर्स कोड के सेक्शन को मार्क के रूप में इंडीकेट करने में किया जा सकता है, जिससे लार्ज वॉल्यूम कम्प्लेक्स प्रोग्राम सोर्स कोड को नेविगेट करना आसान हो जाता है।
// यह जावा प्रोग्राम में इनपुट हैंडलिंग को स्टार्ट करता है
String input = scanner.nextLine();
// यह जावा प्रोग्राम में इनपुट हैंडलिंग का एंड करता है
Commenting Java program source code during testing.
किसी भी लार्ज वॉल्यूम काम्प्लेक्स जावा प्रोगाम के डीबगिंग या टेस्टिंग के समय किसी प्रोग्राम सोर्स कोड के कुछ पर्टिकुलर पोरशन पे कमेंट ऐड करके उन्हें कुछ समय के लिए प्रोग्राम एक्सेक्यूशन प्रोसेस में डिसेबल कर सकते हैं।
// System.out.println(“Here, we have commented a line in the program for testing purposes.”);
Don’t overuse comments in Java programs.
जरूरत से अधिक यूज़ जावा प्रोग्राम कमेंट्स आपके प्रोगाम क्लास में लॉजिक, एक्सप्रेशन, कंडीशन, या मेथड पैरामीटर को जटिल बनाते है। अच्छा होगा कि जावा प्रोग्रामर अपने द्वारा लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड अपने आप ही समझे, और कमेंट्स को सिर्फ़ तभी यूज़ करे जब प्रोग्राम में इसका यूज़ ज़रूरी हो।
जावा प्रोग्राम में सोर्स कोड की किसी छोटी-मोटी लाइन को एक्सप्लेन करने के लिए कमेंट करने के बदले प्रोग्रामर के द्वारा लिखा गया प्रोग्राम कोड आटोमेटिक सिम्पली एक्सप्लेन फॉर्मेट में हो.
int q = 9; // यहाँ कमेंट ऐड करने के बदले, प्रोग्राम पैरामीटर वेरिएबल का नाम डिटेल में डिस्प्ले करे
Conclusion of Comments in Java.
- जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कमेंट्स का यूज़ प्रोग्रामर के द्वारा लिखे गए प्रोग्राम सोर्स कोड को एक्सप्लेन और अन्य सॉफ्टवेयर डेवलपर्स या अपने आप के लिए इसे ज़्यादा सिंपल बनाने में किया जाता है।
- जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में तीन प्रकार के मुख्य कमेंट्स होते हैं.
- जावा प्रोग्राम में स्माल इन्फर्मेशन के लिए सिंगल-लाइन कमेंट्स (//) को ऐड करे।
- लार्ज वॉल्यूम जावा प्रोग्राम इनफार्मेशन या प्रोग्राम सोर्स कोड के ब्लॉक पर कमेंट करने के लिए मल्टी-लाइन कमेंट्स (/* */) को ऐड करे ।
- जावा प्रोग्राम डॉक्यूमेंटेशन कमेंट के लिए Javadoc जैसे टूल्स के यूज़ से एक्सटर्नल एपीआई डॉक्यूमेंटेशन क्रिएट करने के लिए डॉक्यूमेंटेशन कमेंट्स (/** */) को ऐड करे।
